{"_id":"609d6a988ebc3e36b04afb74","slug":"kutumb-app-became-the-new-partner-of-organizations-in-the-era-of-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के दौर में संगठनों का नया साथी बना कुटुंब एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के दौर में संगठनों का नया साथी बना कुटुंब एप
Thu, 13 May 2021 11:36 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र और अभिषेक
- फोटो : amar ujala
कुटुंब एप्लीकेशन कोरोना काल में संगठनों की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने हेतु एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। महामारी के आने व कोरोना गाइडलाइन के लागू होने के बाद जब एक के बाद एक सभी कार्य बंद होने लगे और लोग अपने लोगों से मदद लेने और अपने कार्य को करने में असमर्थ होने लगे तो कुटुंब एप उपयोगी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
यह एप्लीकेशन आईआईटी बाम्बे के अभिषेक केजरीवाल के दिमाग की उपज है। इस बार में जब हमनें कुटुंब एप्लीकेशन के बिजनेश हेड, आईआईटी कानपूर से पढ़े स्वतंत्र वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से स्वदेशी और भारत सरकार द्वारा स्टार्ट अप इंडिया के अंतर्गत मान्यता प्राप्त एप्लीकेशन है। कुटुंब पर संस्था अपना प्राइवेट अकाउंट बनवाती है और फिर संस्था अपन लोगों को इसपर जोड़ सकती है। कुटुंब पर आप फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे विदेशी एप्प से ज्यादा बेहतर तरीके से अपने संगठन के लोगों को आपस में जोड़ सकते हैं और संगठन मजबूत करने के साथ अपने विचारों को अपनों के बीच में चर्चा के लिए रख सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में बहुत सी प्रामाणिक समाजिक संस्थाएं इस पर दान भी इक्कट्ठा करने का काम कर रही हैं जिससे उन्हे तमाम लोगों कि मदद करने मे आम जनता का सहयोग और शक्ती मिल रही है। यह प्लेटफॉर्म अभी फ्री पेमेंट गेट वे की सुविधा भी प्रदान कर रहा है जिसका महामारी के दौर में एनजीओ और समाज सेवी संस्थाएं इसका लाभ उठा रही हैं। पहले इन संगठनों को दान देंने के लिए बिचौलियों से सम्पर्क करना पड़ता था जिससे फंड्स के तमाम गबन की खबरें आती थीं पर अब इन संस्थाओं से जुड़े लोग या संस्थाओं के कार्य प्रणाली से प्रभावित लोग पेमेंट गेट वे के माध्यम से डायरेक्ट ऑनलाइन दान दे सकते हैं और दान सीधे संस्था के खाते मे जमा हो जाता है और दान की गई राशि का रशीद भी प्राप्त हो जाती है।
विज्ञापन
क्या हैं इसके मुख्य फीचर?
1. सुरक्षित और प्राइवेट एप संस्था के लिए
2. सभी मुख्य घोषणाओं के लिए अलग सूचना बोर्ड और हर एक मेंबर को नोटिफिकेशन
3. पंजीकृत संस्था सामाजिक कार्यों के लिए डोनेशन इकट्ठा कर सकते हैं
4. डिजिटल आईडी कार्ड - डिजिटल सदस्यता देना संस्था के लिए बिलकुल आसान
5. चैट ग्रुप्स - समूह चैट करें बिना किसी लिमिट के
6. मेंबर का लीडरबोर्ड - कौन कितने लोग संस्था मे जोड़ रहा
7. लाइव ऑडियो बातचीत सभी सदस्यो से एक साथ