फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kumbh Mela: Get 52 Passengers And Get Money Of Two

कुंभ मेला: 52 यात्री लाएं और दो का पैसा वापस पाएं

Sat, 12 Jan 2019 01:38 AM IST
राजेश सिंह यतीश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
यतीश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 12 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela: Get 52 Passengers And Get Money Of Two
गांधी पार्क बस अड्डे पर कुंभ मेले के लिए लगा पोस्टर। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ मेले में भले ही अलीगढ़ रीजन की गाड़ियां दूसरे चरण में जाएं, लेकिन अधिकारियों ने अभी से तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परिवहन निगम ने ‘52 यात्री लाएं और दो यात्रियों का पैसा वापस पाएं’ स्कीम भी शुरू कर दी है। स्कीम का बैनर भी गांधी पार्क बस स्टैंड पर लगवा दिया है।



प्रयागराज में 15 जनवरी से चार मार्च तक कुंभ मेला चलेगा। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। अलीगढ़ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक जेड ए नोमानी ने भी मेले में जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट तथा कर्मचारियों की सूची तैयार करा ली है। सेवा प्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि मेले में दूसरे चरण में 30 जनवरी को 230 बसें कुंभ मेले के लिए रवाना होंगी। यह गाड़ियां 15 फरवरी तक वहां रहेगी। यहां चालक-परिचालकों समेत करीब 600 लोगों का स्टॉफ रहेगा। मेला में जाने वालों की लिस्ट भी तैयार हो गई है। इसमें रीजन की सातों डिपो के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हैं। साथ ही वर्कशॉप एवं संचालन का स्टाफ भी रहेगा। वहां कर्मचारियों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

 

कुंभ मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बस एवं स्टॉफ की लिस्ट तैयार है। कुंभ मेले के लिए ‘52 यात्री लाएं और दो यात्रियों का पैसा वापस पाएं’ स्कीम का बैनर भी गांधी पार्क बस अड्डे पर लगवा दिया है। इसके साथ ही मेला के लिए रुटीम में एटा, कासगंज एवं अलीगढ़ से पांच-पांच गाड़ियों का संचालन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- जेडए नोमानी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed