फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kuldeep was killed by his wife and sister-in-law

पत्नी और साली के प्रेमियों ने मारा था कुलदीप को

Thu, 16 Mar 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 16 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 महानगर के रामघाट रोड इलाके के टीकाराम कॉलेज के पास 9 फरवरी की सुबह स्वास्थ्यकर्मी के बेटे की हत्या उसके सालों ने नहीं, बल्कि पत्नी की साजिश के तहत पत्नी व साली के प्रेमी ने मिलकर की थी। यह खुलासा होने पर पुलिस ने तथ्य जुटाते हुए पत्नी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत से कुर्की नोटिस ले लिए हैं। पुलिस  को जब यह सच पता लग गया, तभी से आरोपी फरार हैं। अगर जल्द हाजिर न हुए तो सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र एमपी सिंह यहां क्वार्सी के बेगमबाग में रहता था। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क हैं। कुलदीप खुद बीटेक करने के बाद यहां रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। घटना के दिन वह सुबह कोचिंग से घर लौट रहा था। हत्या की पृष्ठभूमि में उस समय यह बात बताई गई थी कुलदीप की शादी रंजना उर्फ राखी उर्फ जानवी निवासी भिलावटी अकराबाद संग दिसंबर 2016 में हुई है। रंजना व उसकी एक बहन है, कोई भाई नहीं हैं। रंजना के पिता पर 200 बीघा जमीन है। इसी जमीन के लिए कुलदीप के चचेरे सालों ने यह हत्या की है।
विज्ञापन

इस संबंध में रंजना की मां की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इंस्पेक्टर क्वार्सी श्रीप्रकाश यादव के अनुसार जब जांच शुरू हुई तो साक्ष्यों व गवाही के आधार पता चला कि रंजना के गांव के ही दिनेश से प्रेम संबंध थे और उसने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। दिनेश ने रंजना को अपनी पत्नी दिखाकर गांव में वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिया है। इसके अलावा रंजना के ही परिचित युवक मिंकू पुत्र अनिल कुमार के रंजना की बहन से  प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मिंकू कुलदीप की साली से शादी करना चाहता था। उधर, रंजना अपने प्रेमी संग रहना चाहती थी। दोनों ही प्रेम कहानी में कुलदीप बाधक बना रहा था। इसके चलते कुलदीप को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनी। इस पूरी प्लानिंग में मिंकू के बाबा ब्रह्म प्रकाश उर्फ शास्त्री ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार ब्रह्म प्रकाश के कुलदीप के परिवार से अच्छे रिश्ते थे। उसी ने कुलदीप व रंजना की शादी कराई थी। उसे कुलदीप के आने जाने की सभी जानकारी थी।

वही हत्या के समय रैकी में  शामिल रहा और मिंकू, दिनेश ने हत्या की, जबकि रंजना इस साजिश में शामिल रही। इसके सर्विलांस साक्ष्य मिलने के बाद नामजद आरोपियों को क्लीनचिट देते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 82 के तहत अदालत से नोटिस ले लिए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार जल्द ही कुर्की की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed