{"_id":"607b27bae5fe456baf14f1d8","slug":"kp-mistry-wife-filed-an-independent-form-preparing-to-win-kalyan-singh-grand-daughter-unopposed-from-atrauli-ward-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ: केपी मिस्त्री की पत्नी ने भरा निर्दलीय पर्चा, अतरौली वार्ड 6 से कल्याण सिंह की पौत्री को निर्विरोध जिताने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ: केपी मिस्त्री की पत्नी ने भरा निर्दलीय पर्चा, अतरौली वार्ड 6 से कल्याण सिंह की पौत्री को निर्विरोध जिताने की थी तैयारी
Sun, 18 Apr 2021 12:33 AM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:33 AM IST
सार
जिला पंचायत के चुनाव में हॉटसीट बने अतरौली के वार्ड नंबर छह से आखिरकार केपी मिस्त्री की धर्मपत्नी रेनू वर्मा ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। मिस्त्री इस वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जिला पंचायत के चुनाव में हॉटसीट बने अतरौली के वार्ड नंबर छह से आखिरकार केपी मिस्त्री की धर्मपत्नी रेनू वर्मा ने शनिवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर दिया। मिस्त्री इस वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि इस वार्ड से पूर्व सीएम कल्याण सिंह पौत्री पूर्णिमा सिंह की प्रबल दावेदारी थी, इसलिए स्थानीय स्तर पर चौपाल हुई थी, जिसमें उनके लिए समर्थन जुटाया गया था। केपी मिस्त्री पर भी बैठ जाने का दबाव था, लेकिन वह नहीं माने। इस वार्ड से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पौत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर श्योराज सिंह की पुत्रवधू पूर्णिमा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
चर्चा थी कि पूर्णिमा सिंह को वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य बनवाया जाए। निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनाने के लिए अन्य प्रत्याशियों ने अपना समर्थन देने का वादा किया था, मगर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह मिस्त्री ने अपनी पत्नी रेनू देवी को चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया था। इसको लेकर अमर उजाला ने 13 अप्रैल के अंक में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
केपी सिंह मिस्त्री को बैठाने के लिए तमाम पैंतरेबाजी की गई, मगर वह मानने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार भाजपा को भी यहां अपना दूसरा प्रत्याशी प्रवेश देवी को घोषित करना पड़ा। अभी तक सपा और बसपा ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।