{"_id":"575b1a224f1c1b1f349c6c86","slug":"kolddrink-to-drink-intoxicating-half-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर साढ़े तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर साढ़े तीन लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क बस स्टैंड पर मैनपुरी से दिल्ली जा रहे दो बस यात्रियों को नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर जहरखुरानों ने 3.5 लाख रूपये लूट लिए। पीड़ितों को जब अस्पताल में होश आया तो उन्होंने आपबीती बताई। शुक्रवार को मैनपुरी निवासी सेवक सिंह और एटा के शिवराम दिल्ली जा रहे थे। दोनों दिल्ली में नौकरी करते हैं। एटा के बाद जहरखुरानों ने उन्हें गर्मी ज्यादा होने का हवाला देते हुए कोल्डड्रिंग पिलाई। यह कहा कि यह पी लो हमारे पास ज्यादा आ गई है। कोल्ड ड्रिंक पीते ही दोनों यात्रियों को नशा छा गया और वह बेहोश हो गए। दोनों को बेहोशी की हालत में गांधी पार्क बस स्टैंड पर उतारा गया। होश आने पर इन्होंने बताया कि इनके पास साढ़े तीन लाख रुपये थे।
बस यात्री को जहर खुरानों ने लूटा
दिल्ली से मैनपुरी जाते समय एक व्यक्ति को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी निवासी 50 वर्षीय महेश सिंह पुत्र राम सिंह दिल्ली से बस से लौट रहा था। रास्ते में उसे जहरखुरानों ने बेहोश करके 8 हजार की नकदी, मोबाइल व बैग लूट लिया। मसूदाबाद बस स्टैंड पर बेहोश मिले महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसने अपनी आप बीती बताई।