फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kisan cards for 3.97 lakh farmers in Aligarh

Aligarh: 3.97 लाख किसानों के बनेंगे किसान कार्ड, इसके बिना अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Fri, 28 Jun 2024 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

अलीगढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों का आधार कार्ड की भांति किसान कार्ड बनेगा। जिसके लिए पहले किसान रजिस्ट्री होगी। 1 जुलाई से किसान रजिस्ट्री की शुरुआत होगी। 31 जुलाई तक इसके लिए गांव-गांव शिविर लगेंगे। किसान सम्मान निधि की अगली किस्त इसके बिना अटक सकती है।

विज्ञापन
Kisan cards for 3.97 lakh farmers in Aligarh
किसान - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे 3.97 लाख किसानों के किसान कार्ड बनाए जाएंगे। यह कार्ड आधार कार्ड की तर्ज पर काम करेगा। 1 जुलाई से किसान रजिस्ट्री की शुरुआत होगी। 31 जुलाई तक गांव-गांव शिविर आयोजित होंगे।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि किसान रजिस्ट्री में किसान का नाम, पिता का नाम, गांव का नाम, आधार कार्ड नंबर, खेत का रकबा, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि समेत संपूर्ण विवरण दर्ज होगा। इसके बाद संबंधित किसान को एक यूनिक नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिए ही किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूरा होने के बाद ही किसान कार्ड बनाया जाएगा। रजिस्ट्री से मिलने वाले नंबर के जरिये ही दिसंबर में मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से एग्रीस्टेक ( कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा ) विकसित करने की योजना के तहत किसान रजिस्ट्री शुरू होगी। मोबाइल एप पर जिले के हर किसान का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। पहले चरण में पीएम किसान सम्मान निधि एवं दूसरे चरण में अन्य किसानों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। भूमि के स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सह खातेदार होने की स्थिति में गाटे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ई- केवाईसी आदि की जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा किसानों को लाभ
-किसी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकॉर्ड नहीं देना पड़ता है।
-किसान रजिस्ट्री से संबंधित एप पर डालकर पूरा विवरण देखा जा सकेगा।
-सत्यापन, कृषि उत्पाद के विपणन और अन्य वित्तीय मामलों में भी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed