फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kirti Gupta became modern 'Savitri' by giving kidney to her husband

पति को किडनी देकर आधुनिक ‘सावित्री’ बनीं कीर्ति गुप्ता

Sat, 31 Oct 2020 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kirti Gupta became modern 'Savitri' by giving kidney to her husband
पति मनोज गुप्ता और पत्नी कीर्ति गुप्ता। - फोटो : amar ujala

पौराणिक कथाओं में एक उदाहरण मिलता है कि सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा की। प्रतिभा कॉलोनी राजेंद्र नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की जिंदगी को बचाने के लिए अपनी किडनी देकर जीवनदान मिलने में मदद की। आधुनिक सावित्री बनी इस महिला के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा है। उसके पति अब स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। पति मनोज के अनुसार अगर उनकी पत्नी न होती तो शायद वह अब तक इस दुनिया में न होते।

विज्ञापन


प्रतिभा कॉलोनी राजेंद्र नगर के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता की शादी अलीगढ़ की ही रहने वाली कीर्ति गुप्ता से 1997 में हुई थी। मनोज कुमार गुप्ता का पहले सिनेमा हॉल पर कैंटीन और स्टैंड आदि के ठेके का काम था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन सन 2012 के आते-आते मनोज कुमार को पता लगा कि उनको किडनी की समस्या है। इसके बाद खुशियों भरे परिवार में एक काली परछाई छा गई। मनोज कुमार कहते हैं कि उनकी पत्नी कीर्ति गुप्ता ने हार नहीं मानी और स्वयं आगे आकर अपनी किडनी अपने पति को देने का फैसला किया।
विज्ञापन


2013 में दिल्ली में मनोज का सफल ऑपरेशन हुआ और इसके बाद तब से आज तक मनोज कुमार एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। मनोज कुमार कहते हैं कि उनकी पत्नी की बदौलत परिवार में एक बार फिर से खुशियां हैं। प्रत्येक करवा चौथ पर जब वह देखते हैं कि महिलाएं अपने पति की सलामती के लिए व्रत रख रही हैं और पूजा भी कर रही हैं तो वह सोचते हैं कि उनकी पत्नी ने तो अपने कर्म से अपने आप को सावित्री सिद्ध करके दिखाया है। उनकी करवा चौथ की पूजा सर्वोपरि है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed