फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kinap child whogave him

जिसने बेटा गोद दिया, वही अगवा कर ले गया

Fri, 02 Apr 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
kinap child whogave him
आदित्य शर्मा निवासी गली नंबर 4 शास्त्री नगर नौरंगाबाद । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी के शास्त्री नगर गली नंबर चार में बृहस्पतिवार दोपहर एक अजीब-ओ-गरीब अपहरण हुआ है। एक मजदूर दंपती का साढ़े तीन वर्षीय दत्तक पुत्र अगवा किया गया है और इस अपहरण का आरोप उस बच्चे के असल पिता पर है। पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी पर शिकायत देकर पुलिस से मदद मांगी है। वहीं आरोपी पिता बच्चे व परिवार के साथ अपने घर से गायब है।
विज्ञापन

शिकायत देते हुए अलमीरा बनाने का काम करने वाले श्रमिक मनोज कुमार ने बताया कि वह पहले से दो बेटियों का पिता है। बेटियों की उम्र क्रमश: 16 व 14 वर्ष करीब है। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। जनवरी 2020 में उसने मोहल्ले की रहने वाली एक महिला के यहां टैंपो चलाने वाले प्रभात नगर गांधीपार्क के जितेंद्र से ढाई साल का बेटा आर्यन गोद लिया। बेटा गोद दिलाने में महिला ने ही पूरी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उस समय नोटरी शपथ पत्र पर गोदनामा व गवाही भी तय की गई। जितेंद्र के पहले से दो बेटे व एक बेटी है। छोटा बेटा हमने गोद लिया, जबकि बिचौलिया महिला ने जितेंद्र की बेटी को गोद ले लिया। इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर आर्यन दरवाजे पर खेल रहा था। बड़ी बेटी वहीं खड़ी थी। तभी जितेंद्र बाइक पर आया और उसके साथ बिचौलिया महिला का पति भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातों बातों में वे आर्यन को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले गए और इसके बाद बच्चे को लेकर भाग गए। पीछे बेटी भी भागी। मगर कोई सुराग नहीं मिला। बाद में वे बिचौलिया महिला संग उसके घर गए। मगर वह परिवार सहित ताला लगाकर गायब था। महिला ने ही यह बताया कि वह दिल्ली भाग गया है। देर शाम पीड़ित मनोज ने चौकी नौरंगाबाद पर जितेंद्र व बिचौलिया महिला के पति के खिलाफ तहरीर दी है। साफ कहा है कि अगर बच्चे के साथ कोई घटना होती है तो यही दोनों जिम्मेदार होंगे।

गुजरात कैडर के आईएएस की गिरफ्तार का अनुरोध
गुजरात कैडर के आईएएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिली। अतरौली की महिला ने पूरा प्रकरण बताते हुए आईएएस की गिरफ्तारी का अनुरोध किया। साथ में चेतावनी दी कि अगर उसको न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह के लिए मजबूर होगी। इस पर महिला को भरोसा दिलाया गया। बता दें कि यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज है और विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed