फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kiln worker body found in the canal

Aligarh News: रजवाहे में मिला भट्ठा मजदूर का शव, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 17 Nov 2025 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:59 PM IST
सार

सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता के चेहरे पर चोट के निशान थे।आशंका जताई कि किसी ने पहले उनके पिता को शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन
kiln worker body found in the canal
नाले में मिला शव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद के गांव शाहगढ़ निवासी एक ईंट भट्ठा मजदूर का शव गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने चेहरे पर चोट के निशान बताकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ बरला गर्वित सिंह ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव शाहगढ़ निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता राजपाल (55) के साथ बरला के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 16 नवंबर की शाम उनके पिता ने ईंट भट्ठे के मुनीम से दो हजार रुपये लेकर घर आए थे। इसके बाद रात करीब नौ बजे गांव के बाहर मरघट के पास स्थित मढ़ी मंदिर की ओर घूमने की बात कहकर निकले, फिर नहीं लौटे। 
विज्ञापन

मृतक राजपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अकराबाद अंतर्गत कोडियागंज चौकी के शाहगढ़ गांव में 17 नवंबर को एक शव के मिलने की सूचना मिल। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव राजपाल पुत्र जयसिंह निवासी शाहगढ़ का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।-गर्वित सिंह, सीओ, बरला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed