{"_id":"5f2d3f2c8ebc3e3ce9151f7c","slug":"kidnappers-kidnap-12-years-boy-left-him-by-afraid-of-police-action-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बदमाश ने किया दिन दहाड़े बच्चे का अपहरण, चेकिंग अभियान देख मासूम को गांव के पास छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बदमाश ने किया दिन दहाड़े बच्चे का अपहरण, चेकिंग अभियान देख मासूम को गांव के पास छोड़कर भागा
Fri, 07 Aug 2020 05:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत को पुलिस ने घरवालों के हवाले कर दिया
- फोटो : amar ujala
अतरौली के गांव रायपुर दलपतपुर से एक बच्चे का दिन दहाड़े बाइक सवार अपहरण कर ले गया। सर्किल क्षेत्र में जगह जगह पुलिस का चेकिंग अभियान देख अपहरणकर्ता बच्चे को गांव काजिमाबाद के निकट छोड़कर भाग गया। बच्चे को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस अपहरणकर्ता की जानकारी में जुटी है।
विज्ञापन
गांव रायपुर दलपतपुर निवासी पंकज कुमार गांव में टायर पिंचर व छोटे गैस सिलिंडर रिफिल का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह गांव सिरसा से दवा लेने गए थे और अपने बड़े बेटे प्रशांत कुमार 12 साल को दुकान पर बैठा गए। वहां से एक बाइक सवार किशोर को बातों में उलझाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद पंकज भी घर पहुंच गए। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बच्चे के बाबत पूछताछ की तो पता चला प्रशांत बाइक सवार के साथ गया है। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। अपहरण की सूचना से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
विज्ञापन
सीओ प्रशांत सिंह के निर्देशन में एसएसआई रितेश कुमार पुलिस टीम के साथ जगह जगह वाहनों की चेकिंग में लग गए। कुछ देर बाद बच्चे को काजिमाबाद से पुलिस ने बरामद कर राहत की सांस ली। एसएसआई रितेश कुमार ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
अपहरण की कहानी बच्चे की जुबानी
पुलिस ने जब पंकज को थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दुकान पर बैठा था तभी एक बाइक सवार आया और उससे बातें करने लगा। बातों में ही प्रशांत ने बता दिया कि अतरौली से गैस सिलिंडर लेकर आने हैं। बाइक सवार ने प्रशांत को बातों में उलझा लिया और यह कहते हुए कि तेरे पापा का फोन आया है सिलिंडर लेकर तुझे अतरौली चलना है। बाइक सवार ने प्रशांत को बाइक पर बैठा लिया और अतरौली के छर्रा अड्डे पर पहुंचकर सिलिंडर एक जगह रख दिए।
प्रशांत से कहा कि अभी लौटकर आते हैं, तब तक तेरे पापा आ जाएंगे। यह कहकर वह अतरौली से गोधा मार्ग पर जा रहा था। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देख वह लौट आए। फिर अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचे तो वहां भी पुलिस की चेकिंग थी। इसके बाद बाइक सवार बच्चे को गांव खेड़ा बंबा के रास्ते होते हुए काजिमाबाद की तरफ ले गया। यहां भी बरी के निकट चेकिंग व पीआरवी की गाड़ी खड़ी थी। इस पर अपहरणकर्ता पंकज को छोड़कर फरार हो गया।