फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khwaja Halim accused of land grabbing

ख्वाजा हलीम पर जमीन कब्जाने का आरोप

Sat, 06 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Khwaja Halim accused of land grabbing
उदला इलियासपुर भीकमपुर थाना बन्नादेवी के निवासी गोपाल सिंह ने पूर्व मंत्री एवं सपा सरकार में पर्यटन विभाग के सलाहकार ख्वाजा हलीम पर डरा धमका कर और सत्ता की हनक दिखा कर जमीन कब्जाने करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के गाटा संख्या 175 और 176 की जमीनों में उनके अलावा श्याम लाल, मनोहर लाल, बलवीर सिंह पुत्रगण स्व. सुंदर सिंह, महादेवी पुत्री रघुवर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, शकील पुत्र अयूब खां, जुम्मा पुत्र नूर मुहम्मद आदि हिस्सेदार हैं। वहीं ख्वाजा हलीम का कहना  है कि मेरी जमीन नपवा कर मुझे दे दी जाए, मेरे पास जमीन के पूरे कागजात मौजूद  हैं।
विज्ञापन


गोपाल सिंह का आरोप है कि बीती एक फरवरी को ख्वाजा हलीम लेखपाल मुकेश और 20-25 साथियों के साथ असलहाधारियों को लेकर वहां पहुंचे और डरा धमका कर कब्जा करने की कोशिश की। निकट की जमीन गाटा संख्या 184 से 12 फीट चौड़ी सरकारी नाली और 12 फीट चौड़ा रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जगह पर ख्वाजा हलीम ने 90 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची दीवार बना दी है। वह गाटा संख्या 175 और 176 में डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा कर अपना रकबा बढ़ाना चाहते हैं, जबकि पूर्व मंत्री का हिस्सा केवल गाटा संख्या 185 में है। उन्होंने 184 में अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है और अब 175-176 पर भी कब्जा करना चाहते हैं।

गोपाल ने अपनी शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय, आईजी, डीआईजी, डीएम डा. बलकार सिंह, एसएसपी जे रवींद्र गौड़ के साथ ही एसडीएम कोल को भी भेजी है। इधर, इस संबंध में जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।

एसडीएम कोल प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि प्रकरण के संबंध में कोई भी शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। इसी क्रम में एसओ बन्नादेवी अनुज कुमार ने कहा कि मामले से संबंधित उन्हें कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।


मेरी वहां पर आठ बीघा जमीन है, जो कई सालों से खाली पड़ी है। इस जगह को समतल कराने और रास्ता बनाने के लिए काम शुरू कराया था। लोगों ने जमीन की नपत को लेकर सवाल उठाए तो हमने लेखपाल से कहा कि सबके सामने नपाई करा लो। मैं लगातार यही कह रहा हूं कि सब लोग मिल कर मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मेरी जमीन नपा कर मुझे दे दें। इसके अलावा मुझे एक इंच की जरूरत नहीं है। अगर किसी को कुछ जमीन कम पड़ रही तो मैं और दे सकता हूं। मेरे पास जमीन के पूरे कागजात मौजूद हैं। मैंने किसी को धमकाया नहीं सभी आरोप अनर्गल हैं। -ख्वाजा हलीम, पर्यटन विभाग सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed