फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khulakkptni illicit relationship secret lover killed

अवैध संबंधों का भेद खुला..पत्नी के प्रेमी की हत्या

Wed, 06 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Khulakkptni illicit relationship secret lover killed
प्रेमी की हत्या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव कलाई में पत्नी के अवैध के चलते पति ने पड़ोसी युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के बैड के नीचे छिपाकर पत्नी सहित दिल्ली चला गया। बाद में खुद ही पत्नी सहित थाने आकर हकीकत बता दी।
विज्ञापन

पुलिस भी पहले उसकी कहानी सुन हैरत में पड़ गई। मगर जब शव को उसके घर से बरामद किया तो आंखें फटी रह गईं। मृत युवक के पिता ने दंपति के खिलाफ नौकरी दिलाने के बहाने घर बुलाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दंपति पुलिस हिरासत में हैं, जिन्हें बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार कलाई निवासी बबलू के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला ने अपने पति से कई साल पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसका पति बाहर नौकरी करता था और महिला दो बेटों के बेटे के साथ गांव में अकेली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर पति यहां आता भी था। उसे अपनी पत्नी के बबलू से संबंधों की भनक थी, जिसे लेकर घर में विवाद व अक्सर पत्नी से मारपीट तक होती थी। रविवार रात पति गांव आया हुआ था। दंपति छत पर सोये थे। तभी रात को अचानक खटपट की आवाज होने के बाद महिला छत से नीचे आ गई। कुछ देर तक उसका पति छत पर लेटा रहा। बाद में उसे कुछ शक हुआ और जब वह नीचे गया तो महिला व बबलू आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर पड़े थे। यह देख महिला के पति का पारा चढ़ गया और उसने वहीं बबलू से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों में गुत्थम-गुत्था हुई।
इसी बीच महिला भी अपने पति के समर्थन में आ गई। फिर पति ने पत्नी की धोती से बबलू का गला घोंट दिया। बबलू की हत्या के बाद उसका शव बैड के नीचे छिपाया और पत्नी व बेटे को लेकर दिल्ली चला गया। वहां जब अपने परिचित को पूरा किस्सा बताया तो परिचित ने कहा कि आज नहींतो कल पकड़े जाओगे। उस समय ज्यादा दिक्कत होगी। इस पर दंपति को कुछ समझ में आया और वह दोनों सोमवार रात हरदुआगंज थाने पहुंच गए।

जहां उन्होंने पूरी बात बताई। इस पर इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर उनके घर से बबलू का शव बरामद किया और कमरे से अन्य साक्ष्य भी संकलित किए। इधर, मंगलवार सुबह बबलू के पिता की तहरीर पर दंपति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया ंगया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह के अनुसार हत्या अवैध संबंधों में हुई है। मृतक के पिता ने नौकरी दिलाने के बहाने घर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों हिरासत में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed