फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khichdi Bhoj and exhibition on Makar Sankranti

Makar Sankranti: खिचड़ी भोज ने दिया समरसता का संदेश, श्रीराम-अयोध्या की संघर्ष गाथा पर लगी प्रदर्शनी

Tue, 14 Jan 2025 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 10:59 PM IST
सार

मकर संक्रांति पर भोजन मंत्र से खिचड़ी भोज शुरू हुआ। स्कूल में श्रीराम मन्दिर एवं अयोध्या के संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी भी लगी।

विज्ञापन
Khichdi Bhoj and exhibition on Makar Sankranti
खिचड़ी भोज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मकर संक्रांति पर खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम मन्दिर एवं अयोध्या के संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी लगी। राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ हुआ। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर भोजन मंत्र से खिचड़ी भोज शुरू हुआ। अध्यक्षा उमेश कुमारी ने कहा कि खिचड़ी सहभोज समरसता का पर्व है। इसमें सभी आपसी द्वेष भुलाकर प्रेम भाव से एक स्थान पर भोजन ग्रहण करते हैं। विद्यालय प्रबंधक डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सहभोज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है, जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है। प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन


खिचड़ी भोग में विभाग संघचालक राजकुमार, सह विभाग संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश, विभाग प्रचारक गोविन्द, महानगर संघचालक अजय, सह महानगर संघचालक देवेन्द्र, महानगर कार्यवाह रतन, सह महानगर कार्यवाह पंकज, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, खैर विधायक सुरेन्द्र सिंह दिलेर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, इंजीनियर राजीव शर्मा, अखिलेश, राजाबाबू, जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश यादव, थाना अध्यक्ष रोरावर सुशील कुमार योगी, चौकी इंचार्ज शाहजमाल अरुण कुमार दुबे, जलालपुर चौकी इंचार्ज बटेश्वर सिंह, पूर्व छात्र परिषद् के अंकुर वार्ष्णेय साईं, सुमित गुप्ता, प्रणव शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed