फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   khelo india Mashal rally reached Aligarh grand welcome

Khelo India: मशाल रैली पहुंची अलीगढ़, हुआ भव्य स्वागत, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दिया संदेश

Thu, 18 May 2023 07:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 07:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 5 मई को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया था। यह रैली अलीगढ़ पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
khelo india Mashal rally reached Aligarh grand welcome
खेलो इंडिया की मशाल रैली में डीएम व सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली अलीगढ़ शहर के कई रास्तों से गुजरी। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में देश का तिरंगा फहराना और देश के शक्ति का प्रदर्शन का बेहतरीन मार्ग खेल है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी उत्तर प्रदेश कर रहा है। देश और प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न खेल योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत गौतम, फहाद खान, सचिव मजहर उल कमर के साथ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा मशाल लेकर चले। लखनऊ के शुभंकर स्वरूप जीतू और प्रद्युम्न राय सिंह मशाल रैली लेकर बुधवार को पहुंचे थे। रैली का मैरिस रोड पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत गौतम ने लोगों के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन


मशाल रैली का शुभारंभ करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त मीनू राणा ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में हिस्सा लेने वाली एएमयू की बालिकाओं की बैडमिंटन टीम की सदस्य शबनम परवीन, शोभा शर्मा, सुरैया शर्मा, सुहाना मंसूरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मजहर उल कमर ने बताया कि 25 मई 2023 से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस बार देश के 200 विश्वविद्यालय से 5000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 12 जून तक गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और गौतमबुध नगर में होगी। इस अवसर पर मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा, अवधेश सारस्वत, दीपक शर्मा , मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे। 

उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 5 मई को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया था। यह रैली विभिन्न जिलों से होती हुई बुधवार को बुलन्दशहर के अरनिया बार्डर पहुंची, जहां भारी संख्या में खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। रैली के स्वागत एवं रवानगी के दौरान भारी संख्या में सेल्फी खिंचवाने वालों की होड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed