{"_id":"65f0bedffd779e43e406ec5c","slug":"khair-pradhans-body-found-in-vrindavan-sent-for-post-mortem-aligarh-news-c-2-ali1011-347524-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वृंदावन में मिला खैर के प्रधान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वृंदावन में मिला खैर के प्रधान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
वृंदावन में यमुना के केसी घाट से गायब खैर के गांव नरायनपुर के प्रधान सचिन बालियान का शव पानी गांव पुल के निकट से बरामद कर लिया गया है। प्रधान के शव को देखकर परिजनों में मातम छा गया। वृंदावन पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है।
गौर हो कि नौ मार्च की रात्रि नरायनपुर गांव के प्रधान सचिन बालियान अपने चार दोस्त नीरज, गुलाब सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार उर्फ राजू के साथ कार द्वारा वृंदावन की परिक्रमा करने गये थे। रात्रि के समय केसी घाट पर नाव में बैठकर अपनी पत्नी आरती से वीडियोकॉल पर बात कर रहे थे। फोन अचानक कट गया और वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे।
तभी से मथुरा पुलिस, गोताखोर व स्टीमर से प्रधान की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की सांय पांच बजे गोताखोरों ने पानी गांव के निकट यमुना नदी से प्रधान का शव बरामद कर लिया है। शव को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रधान ने अपनी मां, पत्नी व दो पुत्रों को रोते बिलखते हुए छोड़ा है। वृंदावन पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा के सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।