फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair nomination for by-election on the first day

खैर उपचुनाव : पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा, दो लोगों ने खरीदा एक-एक नामांकन पत्र

Fri, 18 Oct 2024 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

खैर विधानसभा के उपचुनाव में नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चा नहीं भरा गया। पहले दिन केवल दो लोगों ने एक व्यक्ति के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदा है। 

विज्ञापन
Khair nomination for by-election on the first day
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गई। खैर तहसील परिसर में नामांकन की व्यवस्था की गई है। पहले दिन किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है, केवल दो लोगों ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा है। 

विज्ञापन


पहले दिन इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र 
अभय कुमार उर्फ बंटी के लिए अरविंद पाठक व नितिन कुमार चौधरी ने एक -एक सैट नामांकन पत्र खरीदा। 

यह है चुनाव कार्यक्रम

  • 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी 
  • 25 अक्तूबर तक नामांन 
  • 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 अक्तूबर तक नाम वापसी, दोपहर बाद चुनाव चिन्ह आवंटन
  • 12 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना
  • 13 नवंबर को मतदान 
  • 23 नवंबर को मतगणना 


अब होंगे प्रत्याशी घोषित
अभी तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा समेत किसी भी प्रमुख पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी। खैर से विधायक रहे अनूप प्रधान के हाथरस से सांसद बन जाने के बाद इस सीट से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed