फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair Municipality Chairman Sanjay Sharma was expelled from AAP

Aligarh: खैर नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा को आप से निकाला, नहीं मिलेगी भविष्य में पार्टी से टिकट

Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
सार

जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर पर खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा को दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ सांठ-गांठ, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
Khair Municipality Chairman Sanjay Sharma was expelled from AAP
भाजपा सांसद के साथ खैर नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया है। साथ ही भविष्य में किसी भी चुनाव में आप से टिकट मिलने या प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आप के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने बर्खास्तगी की घोषणा की।

विज्ञापन


विज्ञापन


आप के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसा कि आप सभी को विदित है नगर पालिका परिषद, खैर के चेयरमैन संजय शर्मा ने पार्टी की टिकट पर नगर निकाय का चुनाव लड़ा। खैर की जनता ने आप का प्रत्याशी होने के नाते, पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर वोट देकर भारी मतों से जिताया। जीतने के बाद  संजय शर्मा, पार्टी द्वारा खैर की जनता से किए गए वादों के अनुरूप विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। पार्टी के बार-बार कहने के बावजूद भी जनता से किए गए वादों के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि आप के विरोधी दलों के प्रभाव में आकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर पर खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा को दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ सांठ-गांठ, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही भविष्य में किसी भी चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से टिकट दिए जाने या प्रत्याशी बनाने के लिए प्रतिबंधित भी किया है। माना जा रहा  है कि भाजपा सांसद सतीश गौतम के साथ संजय शर्मा के फोटो का सोशल मीडिया पर चलना, उनकी बर्खास्तगी का कारण बना है। 

आप के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा मुझसे विद्वेष मानते हैं, अभी तक मुझे निष्कासन पत्र नहीं मिला है।- संजय शर्मा, चेयरमैन, खैर नगर पालिका परिषद


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed