फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair Kotwali picketing and protesting

Aligarh News: खैर कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Khair Kotwali picketing and protesting
धरने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कसो लेकर कोतवाल को ज्ञापन सौंपते पंकज पंडित व अन्य। स - फोटो : samvad
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ब्राह्मण सभा, बजरंग दल और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली का घेराव कर थाना परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक यह धरना चला। इस दौरान उनकी सीओ से भी उनकी बात हुई। कोतवाली इंस्पेक्टर ने 24 घंटे मेें आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन





इंस्पेक्टर सुबोध कुमार धरना दे रहे लोगों के बीच ही बैठ गए। कहा कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर है। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





बुधवार को करीब बारह बजे भाकियू के विभिन्न संगठनों के साथ ही ब्राह्मण एकता संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के अंदर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी भी करते रहे। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्राह्मण एकता संघ के विवेक वशिष्ठ ने कहा कि बिटिया को न्याय नहीं मिला तो यह लड़ाई जारी रहेगी। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लखनऊ तक जाएंगे। इस दौरान ठा. टीपी सिंह, पंकज पंडित, सचिन पंडित, कपिल सारस्वत, संतोष शर्मा, हिमांशु गौड़, योगेश पंडित, गौरव शर्मा, माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed