फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keshav Seva Dham annual festival celebration

अलीगढ़: केशव सेवा धाम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना, संत अनंतवीर दास-आरएसएस संपर्क प्रमुख रामलाल ने किया संबोधित

Sat, 03 Oct 2026 01:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

शुक्रवार को अलीगढ़-मथुरा रोड के सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम समिति का 24वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल व वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर के अक्षय पात्र संत अनंतवीर दास ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Keshav Seva Dham annual festival celebration
आरएसएस संपर्क प्रमुख रामलाल संबोधित करते हुए, मंचासीन अतिथि - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि दुनिया सुख और शांति की तलाश में है। भारत की ओर दुनिया उम्मीद से देख रही है। भारत अपनी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत के माध्यम से इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वरना दुनिया भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि आज आप भारत माता की जय बोल रहे हैं, आने वाले कुछ वर्षों में सारी दुनिया भारत माता की जय बोलेगी। पूरे विश्व में संघ कार्य को मान्यता मिल रही है। वे शुक्रवार को अलीगढ़-मथुरा रोड के सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम समिति के 24वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है। देशभर में करीब 700 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें बड़ी संख्या पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों के लिए है। समाज की समस्याओं का समाधान केवल आंदोलनों से नहीं, बल्कि रचनात्मक कार्यों से भी होता है। उन्होंने समाज से सेवा कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि सभी भारत माता की संतान हैं और देश की एकता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ विचार ही हिंदुत्व और राष्ट्रीय विचार है। आंदोलन से परिवर्तन नहीं होता है, रचनात्मक कार्य से परिवर्तन आता है। उन्होंने केशव सेवा धाम के सेवा प्रकल्प को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर के अक्षय पात्र संत अनंतवीर दास ने कहा कि केशव सेवा धाम प्रकल्प एक अनोखा कार्य कर रहा है। यहां रहकर बच्चे राष्ट्र की भावना के साथ जुड़े रहते हैं। सेवा में समर्पण की भावना जरूर होनी चाहिए। उद्योगपति नवीन अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। केशव सेवा धाम परिसर में यह दिखाई देता है। समिति की ओर से संचालित प्रकल्पों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इससे पहले भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता इंद्रमणि पाठक और संचालन सह संयोजक जय प्रकाश सारस्वत और अनुपमा अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav Seva Dham annual festival celebration
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : संवाद

मिशनरियों ने किया पलायन
क्षेत्र छात्रावास प्रमुख अनिल ने कहा कि किसी की कार्य के लिए तीन प्रमुख बातें होती हैं प्रयोग, प्रेरणा, परिणाम। पूर्वोत्तर राज्यों में कार्य किया तो मिशनरियों ने पलायन करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि छात्रावास में पढ़ रहे बच्चे शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। कई बच्चे सीआइएसएफ, शिक्षा और कानून के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।


बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
छात्रावास में रह रहे असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। बच्चों ने हनुमान चालीसा के पाठ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी आश्चर्य में थे कि असम, मणिपुर आदि राज्यों के ये बच्चे जिन्हें हिंदी के उच्चारण में दिक्कत होती है, मगर छात्रावास में पढ़ाई करने से उन्हें हिंदी में हनुमान चालीसा का पाठ करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जूडो-कराटे और आत्मरक्षा प्रदर्शन, मां से है माटी, मां से है माथा.... गीत पर भावपूर्ण नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति 
कार्यक्रम में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल लाला, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल, समिति अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, संयोजक अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, डॉ. शन्नो रानी, सुभाष लिटिल गुप्ता, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, राज नारायण सिंह समेत संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed