फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keshav in the hands of the "kalyan" of the hull

केशव के हाथों में ‘कल्याण’ की पतवार

Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
नगेश शर्मा
नगेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Keshav in the hands of the "kalyan" of the hull
केशव - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नैया पार लगाने के लिए पार्टी अति पिछडे़ वर्ग से ताल्लुक रखने वाले केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी कल्याण सिंह के रास्ते पर चल पड़ी है। जनसंघ समाप्त होने के बाद बिखरे पिछड़े वर्ग के वोटों को कल्याण सिंह ने ही  प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की झोली में डाला था। इस तरह कद्दावर किसान नेता के रूप में उभर चुके कल्याण सिंह  ने यूपी में पार्टी में जान फूंक दी थी। लोधी-राजपूत वर्ग की ताकत के साथ नई दिशा मिलने पर  जोश के साथ कार्यकर्ता जुटे। अब समीकरण यह भी है कि पश्चिम में लोधी-राजपूतों की ताकत और पूरब में काछी (कश्यप) का साथ बड़ी उपलिब्ध दिला सकता है। इस तरह पार्टी की सीधी नजर बसपा के कैडर वोट पर है।
विज्ञापन

403 सीटों में से 41 सीटों पर सिमट चुकी भाजपा को अब कल्याण सिंह के रास्ते पर चलने की याद आई है। अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण कल्याण सिंह की हिंदूवादी नेता के रूप में भी छवि बनी थी।
विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री रह चुके हैं और हिंदूवादी नेता की छवि बनी हुई है। निश्चित ही भाजपा यूपी के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष की हिंदूवादी छवि को भी भुनाएगी। हालांकि भाजपा ने कल्याण सिंह के पार्टी से हटने के बाद विनय कटियार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पिछड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश की थी लेकिन बताया जाता है कि इस दौरान पार्टी का ग्राफ गिरा था। कटियार के बाद पिछडे़ वर्ग के ओमप्रकाश सिंह को भी प्रदेश अध्यक्ष  बनाया गया लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाेले प्रवक्ता,
केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर वह  कार्य करेंगे। निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कल्याण सिंह जी ने जिस तरह पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था ऐसी ही अब उम्मीद है।
- डॉ. चंद्रमोहन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed