{"_id":"69ef8fe7b5314cca710b1f9e","slug":"kesco-md-surprise-inspection-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: केस्को एमडी का औचक निरीक्षण, लाल डिग्गी हेल्प डेस्क पहुंचे, उपभोक्ताओं से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: केस्को एमडी का औचक निरीक्षण, लाल डिग्गी हेल्प डेस्क पहुंचे, उपभोक्ताओं से की बात
Mon, 27 Apr 2026 10:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:04 PM IST
सार
एमडी ने अर्बन सिस्टम की प्रगति, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कामकाज में पारदर्शिता लानी होगी।
विज्ञापन
लाल डिग्गी स्थित कार्यालय पर हेल्प डेक्स का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लि. कानपुर ( केस्को ) के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॅाल एन ने 27 अप्रैल को अलीगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। अलीगढ़ शहर में अर्बन री-स्ट्रक्चरिंग ( वर्टिकल व्यवस्था ) के तहत चल रही व्यवस्थाओं को देखा। विद्युत नगरीय वितरण मंडल के लाल डिग्गी स्थित हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
यहां उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर और बिलिंग से जुड़ी शिकायतें सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एमडी ने विशेष रूप से 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण प्रणाली को और मजबूत किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार भटकना न पड़े।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में एमडी ने अर्बन सिस्टम की प्रगति, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कामकाज में पारदर्शिता लानी होगी। एमडी का यह दौरा शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मुख्य अभियंता ( वितरण ) अरविंद नायक, अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव, उमेश चंद्र, राहुल बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन