फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kerala new governor Arif Mohammad Khan was the student leader of AMU

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रह चुके हैं एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष व सचिव

Sun, 01 Sep 2019 04:50 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 01 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Kerala new governor Arif Mohammad Khan was the student leader of AMU
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से दो बार व जनता दल और बसपा से एक-एक बार लोकसभा का सदस्य रह चुके आरिफ मोहम्मद खान को रविवार को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजनीतिक और सामाजिक मामले के जानकार और एक वक्त में भाजपा के सदस्य रहे आरिफ मोहम्मद खान ने 2004 में पार्टी का हाथ तो थामा था, लेकिन तीन साल बाद ही साल 2007 में भाजपा के साथ-साथ उन्होंने संसदीय राजनीति से भी दूरी बनाने का फैसला ले लिया था।

विज्ञापन


केरल के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलीगढ़ से बेहद पुराने और मजबूत संबंध रहे हैं। छात्र जीवन में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव और अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 1972 - 73 में विश्वविद्यालय के छात्र संघ के सचिव चुने गए थे और अगले साल 1974 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए
विज्ञापन


राजनीति में पहचान के साथ-साथ उनके निजी जीवन में भी अलीगढ़ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी पत्नी रेशमा भी एएमयू की छात्रा रह चुकी हैं। आरिफ मोहम्मद खान एएमयू के विधि विभाग के छात्र रहे हैं और उनकी पत्नी रेशमा भी इसी विभाग की छात्रा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1972 में एक एक्ट के माध्यम से एएएमयू का अल्पसंख्यक स्वरूप खत्म कर दिया गया था। इसके विरोध में आरिफ मोहम्मद खान के नेतृत्व में जबरदस्त आंदोलन हुआ था। एएमयू के इतिहास के बड़े आंदोलनों में से एक का नेतृत्व आरिफ मोहम्मद खान ने किया था।


अब उन्हें केरल के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति किये जाने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी खुशी का माहौल है। वहीं रविवार को हुए एलान के बाद आरिफ खान ने कहा, 'यह सेवा करने का बेहतरीन अवसर है। मुझे भारत जैसे देश में पैदा होने का सौभाग्य मिला जो इतना विशाल है और विविधताओं से भरा हुआ है। यह मेरे लिए भारत के इस हिस्से को जानने का एक शानदार अवसर है। जो भारत की सीमा बनाता है और इसे भगवान का अपना देश कहा जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed