फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kerala Governor meets AMU Prof RP Singh

Aligarh: केरल राज्यपाल एएमयू के प्रो आरपी सिंह से मिले, बोले- आपका दिल स्टील का हो गया है, मस्त रहिए

Mon, 01 Jul 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

प्रो. सिंह को 8 अप्रैल 2024 को दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों ने एक स्टेंट डाला था। फिर मई और जून में दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान दो-दो स्टेंट डाले गए। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Kerala Governor meets AMU Prof RP Singh
प्रोफेसर आरपी सिंह का हालचाल जानने पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : स्वयं

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 30 जून को एएमयू के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. आरपी सिंह के आवास पर पहुंचे। वह प्रो. सिंह से हंसते हुए बोले-अब आपका दिल स्टील का हो गया है, इसलिए मस्त रहिए। पिछले महीने प्रो. सिंह को दिल का दौरा पड़ा था, जिसमें पांच स्टेंट डाले गए थे। राज्यपाल करीब 40 मिनट तक उनके आवास पर रहे।

विज्ञापन


अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में प्रो. आरपी सिंह के आवास पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोपहर 3:30 बजे पहुंचे थे। उन्होंने प्रो. सिंह का कुशलक्षेम पूछा। दोनों के बीच छात्र जीवन से दोस्ती है। वह एएमयू के वीएम हॉल में रहते थे। राज्यपाल और प्रो. सिंह के बीच एएमयू में पढ़ाई के दौरान हुई घटनाओं पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बातचीत में शमशाद मार्केट का भी जिक्र आया। फिर राज्यपाल बोले- प्रोफेसर साहब, अब आपका दिल स्टील का हो गया, इसलिए कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं है। जाते वक्त राज्यपाल ने प्रो. सिंह को अपना ख्याल रखने की सलाह दी और फिर आने का आश्वासन दिया। बता दें कि राज्यपाल पढ़ाई के दौरान प्रो. सिंह से जूनियर थे। आरिफ मोहम्मद खान एएमयू छात्रसंघ के सचिव और अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रो. सिंह को 8 अप्रैल 2024 को दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों ने एक स्टेंट डाला था। फिर मई और जून में दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान दो-दो स्टेंट डाले गए। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed