फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keep an eye on the assembly elections , like fish 's eye

मछली की आंख की तरह रखें विस चुनाव पर नजर

Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the assembly elections , like fish 's eye
मछली की आंख की तरह रखें विस चुनाव पर नजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने नेताओं को मछली की आंख की तरह विधान सभा चुनाव पर नजर रखते हुए तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। शुक्रवार को श्री बंसल खैर रोड स्थित लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रभारी चौधरी शशी सिंह के आवास पर स्वागत को पहुंचे नेताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

वहां पर सांसद सतीश गौतम, चौधरी सतेंद्र पाल सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, मुकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राज कुमार सिंह, लेखराज सिंह, विजयपाल सिंह, भोला भारती एवं चंद्रभान सिंह आदि ने प्रदेश महामंत्री संगठन को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। श्री बंसल आरएसएस के प्रांत प्रचारक मेरठ धनीराम के दादो थाना क्षेत्र स्थित समैना ततारपुर गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ समेत अन्य कई जिले के भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा एवं आरएसएस नेताओं का लगा रहा तांता
अलीगढ़। आरएसएस प्रांत प्रचारक धनीराम के घर पर भाजपा एवं आरएसएस नेताओं का दिन भर तांता लगा रहा। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रत देव, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी, क्षेत्र संचालक दर्शनलाल अरोड़ा, क्षेत्र कार्यवाह मनवीर सिंह, क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश, रामशंकर कठेरिया, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाई जोशी, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन, सतीश गौतम, चेतन चौहान, सत्यपाल सिंह, सुरेश राना, चौधरी देवराज सिंह, विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानव महाजन, राज कुमार सहयोगी समेत दर्जनों स्थानीय नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी ताकत लगाते तो सुधर जाती प्रदेश की कानून व्यवस्था ः स्वतंत्रदेव
अलीगढ़। विधान सभा घेराव के दौरान भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज पर प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कटाक्ष किया और कहा कि अखिलेश सरकार इतनी ताकत लगा लेती तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रित हो जाता। प्रदेश महामंत्री आरएसएस के प्रांत प्रचारक मेरठ धनीराम के निजी कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ आए थे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ समय के लिए वे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पाराशर के आवास पर रुके और स्थानीय नेताओं से बातचीत की।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्रदर्शनकारी नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस एवं पानी छोड़े गए। पानी खत्म होने पर सीवर लाइन में पाइप लगाकर नाले का पानी का बौछार भाजपा नेताओं पर किया गया।

उन्होंने कहा कि हम लड़कियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अखिलेश हमें रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि संगठन की टीम को सक्रिय करने पर विशेष फोकस है। विकास के मुद्दे पर विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। केंद्र की योजनाएं ग्रामीणों खासकर अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को ध्यान में रखकर बन रही है। सपा एवं बसपा काल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो जाता है और भ्रष्टाचार चरम पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed