फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keep 200 cows, give 6 thousand rupees per day

200 गायों को रखो, 6 हजार रुपये प्रति दिन दूंगा

Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Keep 200 cows, give 6 thousand rupees per day
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल का स्वागत पदाधिकारी। - फोटो : Dig Vishal
आवारा पशुओं से परेशान किसानों के पास प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ऑफर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच बीधा में 200 गायों को रखो। सरकार 30 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन 6 हजार रुपये (1.8 लाख महीना) देगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बघेल गुरुवार को आगरा रोड स्थित उदय गार्डन में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसमें ब्रज क्षेत्र के 16 जिलों के किसान मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के दर्द को महसूस कर रहा हूं कि फसल के लिए रात-रात भर जागता है।
विज्ञापन


ठीक वैसे ही जैसे किसी जमाने में डकैती से बचने के लिए लोग गांवों में गश्त लगाते थे। अब गांवों में जाता हूं तो लोग सड़क, पानी एवं बिजली के बदले गोवंश की समस्या से समाधान के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान है और उस पर काम प्रारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने वर्गीकृत वीर्य पर अमेरिका के एबीसी कंपनी से समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्गीकृत वीर्य के इस्तेमाल से 92 प्रतिशत बछिया ही पैदा होगी। पांच महीने में हर अस्पताल में वीर्य उपलब्ध करा देंगे। योगी सरकार के इस नीति पर 10 साल उत्तर प्रदेश चल जाए तो बेस्ट पशुधन वाला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सभी जनपद में गो संरक्षण सदन का निर्माण किया जा रहा है। 52 जगह निर्माण प्रगति पर है। हाथरस एवं अलीगढ़ में जगह चिह्नित कर लिया गया है। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस एवं सपा पर निशाना साधा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरमेश गौतम एवं संचालन क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह व जिला महामंत्री सत्यकांत भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख टप्पल शशी सिंह, राजकुमार चाहर, विधायक कोल अनिल पराशर, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिंह पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, श्यौराज सिंह, कल्याण सिंह, सुनील पांडेय, राजवीर पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed