{"_id":"6075fce98ebc3ecc5f0d1aa7","slug":"kavi-sammelan-city-office-news-ali2610442153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन में मंत्रमुग्ध हो गए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन में मंत्रमुग्ध हो गए श्रोता
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर का स्वागत किया।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव संवत्सर व स्थापना दिवस पर आर्य समाज ने मंगलवार को विराट ओजस्वी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना सुनाईं तो श्रोता झूम उठे। इससे पहले सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य समाज प्रशासक राजेंद्र पथिक के सानिध्य में सदस्यों ने आहुतियां दीं।
प्रख्यात कवि वेद प्रकाश मणि के संयोजन में महर्षि दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर ने प्रतिभागिता की। मुख्य संरक्षक शहर सेवक मानव महाजन सहित विशिष्ट अतिथियों में अशोक चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार आर्य, समाजसेवी अतुल गोयल, आशीष गोयल भी शामिल हुए।
कवि वेद प्रकाश मणि ने वही राष्ट्र श्रेष्ठ व सर्वत्र महान होता है, जहां पूजा पद्धति एक ही विधान होता है कविता पढ़ी। कवयित्री डॉ. ममता वार्ष्णेय ने साहित्यिक गीतों को प्रस्तुत किया। युवा ओजस्वी गीतकार डॉ. शर्मा ने नमामि गंगे गीत सुनाकर सभी का मन मोहा। युवा कवयित्री पारुल अग्रवाल मित्तल ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन कर भगवान श्रीराम के लिए गीत सुनाकर माहौल भक्तिमय बनाया। ब्रजभाषा एवं खड़ी बोली की युवा कवयित्री पूनम शर्मा पूर्णिमा ने गीतों की त्रिवेणी बहाकर श्रोताओं को आनंदित किया। इस अवसर पर समस्त अतिथियों एवं कवियों को आर्य समाज की ओर से मोतियों की माला एवं केसरिया अंग पट्टिका पहनाकर आर्य गौरव स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्त्रस्म को भव्य एवं सफल बनाने में सहसंयोजक अजयराज लिथो का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर भूदेव आर्य, विद्याधर शास्त्री, सोनपाल गांधी, भूदेव प्रसाद, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, यतीश कुमार गुप्ता, सुमित गोटेवाल, संजय सक्सेना, देवेंद्र वार्ष्णेय, आशीष शर्मा, पुरोहित वेदमुनि, राम सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।