फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Katyayani Devi is worshiped on the sixth day

Aligarh News: माता कात्यायनी देवी की आराधाना के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

Tue, 28 Mar 2023 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Katyayani Devi is worshiped on the sixth day
चैत्र नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को माता कात्यायनी देवी भक्तों ने मंदिरों के अलावा घरों में पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। सुबह से शहर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, वैष्णो मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर धूप, दीप एवं पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शाम को महाआरती में पहुंचकर भक्तों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। भक्तों ने भोग -प्रसाद चढ़ाकर उसका वितरण भी किया। उधर, नवरात्र को लेकर शहर भर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गली, मुहल्लों के अलावा घरों में देवी जागरण, दुर्गा स्तुति आदि का पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन


राम नवमी पर बनेंगे तीन दुर्लभ शुभ योग
राम नवमी के दिन अमृतसिद्धि, गुरु पुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बनेंगे। इन योगों का प्रभाव तीन राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस साल 30 मार्च को राम नवमी का त्योहार है। भारत में राम नवमी को श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। राम नवमी पर मंदिरों और घरों में रामायण, रामरक्षा स्तोत्र और श्रीराम स्तुति का पाठ किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार राम नवमी पर बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं। इन योगों का प्रभाव सिंह, तुला एवं वृष समेत तीन राशियों पर पड़ेगा। अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग 30 मार्च को सुबह छह बजे से 10.59 मिनट तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed