{"_id":"579a61204f1c1b967021e87f","slug":"katta-ration-rice-from-the-warehouse-caught-362-at-mandi-dnipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर मंडी स्थित गोदाम से 362 कट्टा राशन का चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर मंडी स्थित गोदाम से 362 कट्टा राशन का चावल पकड़ा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर मंडी स्थित गोदाम से 362 कट्टा राशन का चावल पकड़ा
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने धनीपुर मंडी स्थित यूपी एग्रो के गोदाम के पीछे स्थित गोदाम में छापा मारकर 362 कट्टा राशन का चावल पकड़ा। बंद गोदाम का ताला तुड़वाकर बरामद हुए चावल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। जांच में पाया गया कि सरकारी बोरों को उलटकर उन पर प्राइवेट मोहर लगाकर इसे बेचने की तैयारी थी। इस मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है।
डीएम राजमणि यादव को गुरुवार को सूचना मिली कि धनीपुर मंडी यूपी एग्रो के पीछे स्थित गोदाम संख्या 15 में अवैध रूप से राशन का चावल मौजूद है। मामले को गंभीरता से लेेते हुए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के लिये कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति विभाग एवं पुलिस के साथ सायं पौने छह बजे के करीब गोदाम पर छापा मारा। बंद मिले गोदाम का ताला तुड़वाया गया तो वहां चावल के कट्टों का अंबार लगा था। सरकारी मोहर वाले कई बोरों को उलटकर उन पर प्राइवेट मोहर लगी मिली।
जांच में गोदाम में 60-60 किलो वजन के 362 कट्टे बरामद हुए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में गोदाम स्वामी राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। शुक्रवार को मंडी कार्यालय खुलने के बाद उनके निवास स्थान एवं वलदियत पता कर ली जाएगी। फिलहाल पकड़े गए माल को एक कोटेदार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।