फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Katara coaching centre running without permission sealed

Aligarh: लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ में बड़ी कार्रवाई, कटारा कोचिंग सेंटर सहित तीन सील, सात बंद कर भागे

Tue, 23 Jun 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 23 Jun 2026 05:04 PM IST
सार

डीआईओएस की जांच टीम कटारा कोचिंग सेंटर पहुुंची। कोचिंग संचालक टीम को संचालन की अनुमति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। न ही उनके पास अग्निशमन विभाग (फायर विभाग) की एनओसी थी।

विज्ञापन
Katara coaching centre running without permission sealed
कटारा कोचिंग सेंटर सील - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ के अलीगंज स्थित थ्रीडी एनिमेशन कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद शहर में शिक्षा विभाग ने तीन कोचिंग सेंटर सील कर दिए। इनके पास शिक्षा विभाग से पंजीकरण और अग्निशमन की एनओसी नहीं थी। वहीं, सात कोचिंग संचालक टीम के पहुंचने से पहले सेंटर पर ताला लगाकर भाग गए।

विज्ञापन


मंगलवार को रामघाट रोड स्थित महाजन कॉम्प्लेक्स में संचालित कटारा कोचिंग सेंटर, अब्दुल्लाह रोड स्थित ग्रेविटी कोचिंग सेंटर और अलीगढ़ कॉम्पिटिशन क्लासेज को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक कोचिंग सेंटर संचालकों और अधिकारियों के बीच दस्तावेज दिखाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। जांच के दौरान कोचिंग संचालक संचालन की वैध अनुमति, पंजीकरण और अग्निशमन विभाग (फायर एनओसी) से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना अनुमति संचालन पाए जाने पर जांच टीम ने सेंटर को सील कर दिया। वहीं, क्वार्सी चौराहा स्थित द माइल स्टोन कोचिंग सेंटर, क्वार्सी चौराहा स्थित गुरुकुल सिविल जज स्टडी सेंटर, अब्दुल्लाह रोड स्थित शाकिर सर क्लासेज, शमशाद मार्केट स्थित विंग्स एकेडमी, शमशाद मार्केट स्थित ऐडू हब कोचिंग सेंटर, शमशाद मार्केट स्थित सुल्तान जहां कोचिंग सेंटर, अब्दुल्लाह रोड स्थित कॅरिअर आईएएस सेंटर जांच टीम के पहुंचने से पहले बंद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 कोचिंग सेंटर, पंजीकृत सिर्फ 11
जिले में 50 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन डीआईओएस कार्यालय में सिर्फ 11 सेंटर ही पंजीकृत हैं। अग्निशमन विभाग से केवल 15 कोचिंग सेंटरों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी ली है। जिले में संचालित 10 से अधिक लाइब्रेरी भी बिना पंजीकरण के चल रही हैं।
ताला लगाकर नहीं बचेंगे संचालक, रोजाना होगी जांच

अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई अब और सख्त होने जा रही है। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो कोचिंग सेंटर बंद मिले या जिन पर संचालक ताला लगाकर भाग गए हैं, उनकी रोजाना जांच की जाएगी। कार्रवाई से बचने के लिए ताला लगाना कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि टीम लगातार निरीक्षण करेगी और जैसे ही कोचिंग सेंटर खुला मिलेगा, उसके दस्तावेज, पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग, नोटिस और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में भेदिया होने के उठे सवाल
अवैध कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। जब टीम जांच के लिए पहुंची तो सात कोचिंग सेंटर पहले से ही बंद मिले। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या जांच की सूचना पहले ही संचालकों तक पहुंच गई थी? एक साथ सात कोचिंग सेंटरों का ताला बंद मिलने से शिक्षा विभाग में भेदिया होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed