फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kashyap and Nishad communities will not vote for the BJP: Mukesh Sahani

भाजपा को वोट नहीं देगा कश्यप, निषाद समाज : मुकेश सहनी

Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kashyap and Nishad communities will not vote for the BJP: Mukesh Sahani
गांव सांकरा में पंचायत को संबोधित करते मुकेश सहनी  - फोटो : samvad
विकास शील इंसान पार्टी के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को सांकरा गांव में आयोजित सम्मेलन में कहा कि निषाद समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने कश्यप-निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनके सम्मेलन से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। सम्मेलन के दौरान ही कश्यप-निषाद समाज के लोगों को मुकेश सहनी ने हाथ में गंगाजल रखवाकर संकल्प दिलाया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को एससी का आरक्षण नहीं दिया गया तो भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो चुका है। यह किसी के खिलाफ हिंसा या टकराव का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सांविधानिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक शक्ति का प्रदर्शन है। सरकार से पूछा जाए कि समाज को आरक्षण क्यों नहीं मिला? सहनी ने समाज का आह्वान किया कि एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। सम्मेलन में कार्यक्रम प्रभारी हरिओम निषाद, कृपाल सिंह कश्यप, महेंद्र सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष विजय निषाद, अनीता कश्यप, कुलदीप कश्यप, राजेश कश्यप, विनोद कश्यप, अनिल प्रधान, विश्वंभर कश्यप, हरिभान निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed