{"_id":"6757586347bb7f4935076927","slug":"kaserus-youth-died-in-an-accident-in-noida-aligarh-news-c-2-1-ali1010-552414-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कसेरू के युवक की नोएडा में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कसेरू के युवक की नोएडा में हादसे में मौत
Tue, 10 Dec 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
गांव कसेरू निवासी एक युवक की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव कसेरू निवासी रामेश्वर शर्मा उर्फ रिंकू (35) पुत्र सुभाष शर्मा ने नोएडा के सूरजपुर में मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। रविवार की रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नोएडा के कांशीराम हास्पिटल में भर्ती कराया जहां रविवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अपने पीछे पत्नी, तीन छोटे-छोटे बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।