फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karwa Chauth: Married women fasted and prayed for lifelong companionship.

Aligarh News: करवा चौथ..सुहागिनों ने रखा उपवास, मांगा जन्म-जन्म का साथ

Sat, 11 Oct 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Married women fasted and prayed for lifelong companionship.
नेहरु कॉलोनी ​स्थित वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार रविवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम ढलने के बाद सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर की पूजा की और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोला।
विज्ञापन

करवा चौथ के त्योहार के लिए सुहागिन महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह और उमंग दिखाई दिया। बाजारों में मेहंदी लगवाने, चूड़ी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा का सामान खरीदने के लिए शुक्रवार को भी भीड़ लगी रही। ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाओं का पूरे दिन तांता लगा रहा।
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए गए। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह शृंगार किए, सामूहिक व एकल रूप से भगवान गौरीशंकर और चौथ माता की पूजा की। त्योहार की प्रचलित कहानी सुनी और सुनाईं। उसके बाद महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। जैसे ही चंद्राेदय हुआ, वैसे ही शहर आतिशबाजी के धूम-धड़ाके से गूंज उठा। महिलाओं ने चंद्रदेव का दर्शन किया और अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाओं ने चलनी की ओट से पति के चेहरे के चेहरे का दर्शन किया और उनके हाथ से निवाला खाकर उपवास खोला। इसके बाद महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गाें के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। खाद्य वस्तुओं और नकद धनराशि का दान भी किया गया।

सोशल मीडिया पर छाए बधाई संदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करवा चौथ के बधाई संदेश छाये रहे। दूर-दराज रहने वाले लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से करवा चौथ की बधाई दी। नवयुगलों ने अपने फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए।



खूब बिकीं मिठाइयां

करवा चौथ पर शुक्रवार को शहर में मिठाई की जमकर बिक्री हुई। अधिकांश मिठाई विक्रेताओं के यहां सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने रबड़ी, गुलाब जामुन, रसमलाई, बालूशाही आदि मिठाइयों की खूब खरीदारी की। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी आम दिनों के मुकाबले ज्यादा मिठाइयां तैयार कराई थीं।




मेहंदी लगवाने व सजने के लिए रही भीड़

करवा चौथ पर शुक्रवार को बाजारों में देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी काढ़ने वालों के यहां कुछ महिलाएं मेहंदी लगवाती तो कुछ अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। शाम तक ब्यूटी पार्लरों में भी मेकअप करवाने के लिए महिलाएं पहुंचती रहीं। ब्यूटी पार्लर ग्राहकों से भरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed