फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karvachauth

यम से ‘सत्यवान’ को छीन लाई ये ‘सावित्री’

Fri, 30 Oct 2015 01:53 AM IST
दीपक शर्मा/ अमर उजाला अलीगढ
दीपक शर्मा/ अमर उजाला अलीगढ Updated Fri, 30 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth

अलीगढ़। किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने पति को किडनी डोनेट कर जीवनदान देने वाली पत्नी कीर्ति गुप्ता आज महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। उनके लिए करवा चौथ का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि उन्होंने अपने पति की दीर्घायु के लिए सिर्फ व्रत ही नहीं रखा बल्कि पति की जान बचाने के लिए व्रत से आगे बढ़कर अंगदान भी कर दिया। 

सात साल पहले प्रतिभा कॉलोनी निवासी कीर्ति गुप्ता को जब यह पता चला कि उनके पति मनोज गुप्ता को किडनी की गंभीर बीमारी है, तो उनकी हंसती खेलती दुनिया में वीरानी छा गई। उस समय शादी के 11 साल हो चुके थे। बच्चे छोटे थे। ऐसे में कीर्ति ने अपने पति को किडनी डोनेट करने की ठानी। 

विज्ञापन

इत्तिफाक से किडनी मैच कर गई और सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गईं। मूल रूप से रघुवीर पुरी निवासी मनोज गुप्ता ठेकेदारी करते हैं। मनोज कहते हैं कि जिस वक्त बीमारी का पता चला तो सभी लोग परेशान हो गए। लग रहा था अब परिवार का भविष्य अंधेरे में है। 

विज्ञापन

ऐसे में मेरी पत्नी कीर्ति आगे आई और अपने साहस का परिचय देते हुए मेरे लिए किडनी डोनेट करने का फैसला लिया। मेरे लिए तो मेरी पत्नी जिंदगी है। उसने मुझे दूसरा जीवन दिया है। कीर्ति के फसले की उसके ससुर रामबहादुर गुप्ता और सास वीना रानी प्रशंसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति कहती हैं कि उन्होंने पढ़ा और सुना था कि इंसानी शरीर में दो किडनी होती हैं। एक किडनी के साथ   मनुष्य सामान्य जीवन जी सकता है। इसीलिए अपने परिवार की खातिर उन्होंने किडनी डोनेट की। उन्हें खुशी है कि उनका फैसला   कामयाब रहा। सही मायने में कीर्ति अर्द्धांगिनी बन कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed