फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karva Chauth

करवा चौथ : रविवार शाम साढ़े आठ बजे होगा चंद्रोदय

Fri, 22 Oct 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth
पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिनों द्वारा निर्जला व्रत रखा जाने वाला करवा चौथ का त्योहार इस बार रविवार को पड़ रहा है। शाम को साढ़े आठ बजे चंद्रमा दिखाई देगा। करवा चौथ की पूजा के लिए शाम 5.45 बजे से 7.02 बजे तक शुभ मुहूर्त है, जबकि साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रहेगा।
विज्ञापन

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद शृंगार कर लें। करवा की पूजा-आराधना कर उसके साथ शिव-पार्वती की पूजा का विधान है, क्योंकि माता पार्वती ने कठिन तपस्या करके शिवजी को प्राप्त कर अखंड सौभाग्य प्राप्त किया था। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा का धार्मिक और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से महत्व है। व्रत के दिन निर्जला रहें यानि जलपान भी न करें।
विज्ञापन

शाम के समय मां पार्वती की प्रतिमा की गोद में श्रीगणेश को विराजमान कर उन्हें बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी अथवा लकड़ी के आसन पर शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें। मूर्ति के अभाव में सुपारी पर कलावा बांधकर भाव पूर्वक स्थापित करें। इसके बाद मां पार्वती का सुहाग सामग्री आदि से शृंगार करें। भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना कर कोरे करवा में पानी भरकर पूजा करें। एक लोटा, एक वस्त्र व एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित करें। सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत की कथा का श्रवण करें। चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से जल एवं मिष्ठान खाकर व्रत खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व की पूजन सामग्री
- कुमकुम, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मेहंदी, मिठाई, गंगाजल, चंदन, चावल, सिंदूर, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौर बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ, दक्षिणा के लिए पैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed