{"_id":"6171c57c395be355231358b9","slug":"karva-chauth-city-office-news-ali2763333126","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर महंगाई की मार... महंगा हो गया सुहागिनों का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर महंगाई की मार... महंगा हो गया सुहागिनों का शृंगार
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर चूड़ियां पसंद करतीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ के मौके पर सजने संवरने के लिए महिलाओं को इस बार और अधिक रुपये खर्च करने होंगे, क्योंकि साड़ियों से लेकर कॉस्मेटिक और शृंगार के सामान के दाम बढ़ गए हैं। इसके बाद भी त्योहार को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है। सिल्क की साड़ियों की अच्छी खासी मांग है। करवा चौथ पर महानगर में करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
करवा चौथ पर कॉस्मेटिक और शृंगार के सामान पर 20 फीसदी तक बढ़े दाम बढ़ गए हैं। चूड़ियों, क्रीम, पाउडर, नेल पॉलिश, लिपस्टिक समेत अन्य सामानों पर 20 फीसदी तक रेट बढ़े हैं। साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टीका, ईयर रिंग, सुहाग का सामान, कुमकुम और शीशे पर भी रेट बढ़े हैं। ऐसे में महिलाओं को इस बार सजने संवरने के लिए 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त खर्च करना होगा। वहीं, साड़ियों भी महंगी हो गई हैं। हालांकि, पिछले डेढ़ साल से कोरोना के कारण कपड़ा कारोबार फीका चल रहा था। कोरोना के केस घटने के बाद कपड़ा कारोबार की चमक एक बार फिर लौट आई है। शोरूमों पर काफी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। करवाचौथ के साथ ही सहालग का समय चल रहा है। निकट भविष्य में धनतेरस, दीपावली व अन्य त्योहार भी है।
सिल्क साड़ी की सबसे अधिक मांग
बाजार में सिल्क की कई तरह की साड़ियां उपलब्ध हैं। बनारसी सिल्क, बंगलूरू सिल्क, हैदराबादी सिल्क, असम सिल्क, भागलपुरी सिल्क आदि। धर्मावरम की साड़ियां अलग लुक में हैं। ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी, टिसू कपड़ा की साड़ी, सिफॉन की साड़ी, डोला सिल्क की साड़ी, पारसी वर्क की साड़ी, कश्मीरी वर्क की साड़ी बाजार में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त डिजाइनर साड़ियां भी बेहद पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 500 से लेकर कई हजार तक में हैं।
विज्ञापन
नजर नहीं हटती
डिजाइनर लहंगा, चुनरी, लेडीज सूट, शूटिंग शर्टिंग, वेडिंग साड़ी, फैंसी सूट, कुर्ती, शॉल, कांजीवरम की साड़ी, बंधेज साड़ी आदि बाजार में उपलब्ध है। क्रॉप टॉप, लांचा, गर्लिस लुक लांचा, गाउन, फ्रॉक सूट, कुर्ती आदि भी महिलाएं पसंद कर रही हैं।
कपड़ों पर जीएसटी...
साड़ी - 5 प्रतिशत
रेडिमेड - 12 प्रतिशत
रेडिमेड एक हजार रुपये से कम - 5 प्रतिशत
लहंगे - 12 प्रतिशत
नोट-- जीएसटी की दर पहले से चली आ रही है। अभी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
करवा चौथ को लेकर साड़ियों की जबर्दस्त मांग है। सबसे अधिक सिल्क की साड़ियों की मांग है। खरीदारी के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। साड़ी के अतिरिक्त सूट एवं ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े भी पसंद कर रही हैं।
- संजय अग्रवाल, स्टोर संचालक
पिछले साल से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। डीजल, डाई, धागे, मजदूरी, पैकिंग, प्रोसेसिंग एवं परिवहन का रेट बढ़ने से साड़ी सहित अन्य तमाम तरह के कपड़ों के भाव दस प्रतिशत या उससे कुछ अधिक तक बढ़ गए हैं।
- डॉ. संजय सिंघल, कपड़ा व्यवसायी
करवा चौथ एवं त्योहार के कारण कपड़ा बाजार की चमक लौटने लगी है। सबसे अधिक सिल्क एवं डिजाइनर साड़ी की मांग है। ऑर्गेंजा साड़ी भी खूब पसंद किया जा रहा है। रेट में मामूली वृद्धि हुई है। काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं।
- आकाश अरोड़ा, शो रूम संचालक
आभूषणों की बुकिंग शुरू
अलीगढ़। करवाचौथ को लेकर आभूषण का कारोबार ऊंचाई पर पहुंच गया है। त्योहार के दिन के साथ ही धनतेरस एवं दीपावली के दिन आभूषण प्राप्त करने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं।
करवाचौथ पर पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। पति भी सामर्थ्य के अनुसार पत्नी को उपहार देते हैं। आभूषण भेंट करने का चलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से सराफा बाजार की चमक बढ़ गई है। त्योहार को ध्यान में रखकर सराफा कारोबारी भी तैयारी किए हैं।
करवाचौथ, धनतेरस एवं दीपावली को लेकर ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है। ग्राहक करवाचौथ, धनतेरस एवं दीपावली के लिए आभूषण की बुकिंग भी कर रहे हैं।
- देवेश वी राजन, ज्वेलरी शोरूम संचालक, मैरिस रोड।
करवाचौथ के साथ ही अन्य त्योहार एवं सहालग हैं। काफी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। हल्के आभूषण से लेकर शादी-ब्याह तक के लिए लोग खरीदारी कर रहे हैं।
- किशन कुमार, स्टोर मैनेजर, समद रोड।

साड़ी शोरूम में करवा चौथ को लेकर साड़ियां पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE