फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kartavya Veer Samman Ceremony in Aligarh

Aligarh News: कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शिक्षक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह में शिक्षकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
Kartavya Veer Samman Ceremony in Aligarh
देशभक्ति प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : स्वयं

विस्तार

गोरा पहलवान फाउंडेशन और आरएएफ 104 बटालियन की ओर से हिन्द केसरी स्व. ठाकुर यशपाल सिंह गोरा पहलवान की पुण्य स्मृति एवं शिक्षक दिवस पर कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आरएमएफ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ अतिथि संत फिदलेस स्कूल के प्रिंसिपल फादर रॉबर्ट वर्गीस, वरूण हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. संजय भार्गव, एसपी शेखर पाठक, आरएएफ कमांडेंट विनोद कुमार, डिप्टी कमांडेंट हेमंत दीक्षित ने स्व. गोरा पहलवान और महामना सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

कर्त्तव्यवीर सम्मान समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। समाजसेवी ठाकुर शोभांश सिंह श्गोरा पहलवान ने कहा कि हम सब के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। प्रथम गुरु माता-पिता उसके बाद शिक्षक होता है। जो सही दिशा तय करता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष व भारत केसरी विनय सिंह आयोजक रहे। इस मौके पर सोहम, डॉ. देवराज सिंह, तनु ठाकुर, राजा शर्मा, यश शर्मा, यशी गौतम, अमन यादव, राम कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed