{"_id":"5f7da5ba8ebc3e7502493183","slug":"karni-sena-state-chief-meets-accused-family-members-demands-for-narco-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आरोपी पक्ष के परिजनों से करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात, बोले- नार्को टेस्ट बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आरोपी पक्ष के परिजनों से करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात, बोले- नार्को टेस्ट बेहद जरूरी
Wed, 07 Oct 2020 04:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से मुलाकात करते करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में कथित दुष्कर्म का मामला देश भर में सुर्खियों में बना हुआ है। कभी आरोपी पक्ष के समर्थन में कई गांवों की महापंचायत हो रही है, तो कभी विपक्षी दलों के नेता मृतका के परिजनों से मिलकर प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने आरोपी पक्ष के परिजनों से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना की सत्यता के लिए नार्को टेस्ट होना बेहद जरूरी है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन