फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena called the police on suspicion that the women cooking meat in the open were Rohingya

Aligarh: खुले में मीट पका रही थीं महिलाएं, रोहिंग्या होने के शक में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुलाई पुलिस

Wed, 03 Dec 2025 04:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Dec 2025 04:10 PM IST
सार

कुछ महिलाएं खुले में मीट पका रही थीं, उनके रोहिंग्या होने के शक में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुला लिया। 

विज्ञापन
Karni Sena called the police on suspicion that the women cooking meat in the open were Rohingya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के जिला मुख्यालय स्थित तस्वीर महल पार्क में 3 दिसंबद दोपहर कुछ महिलाएं खुलेआम मांस पकाते पकड़ ली गईं। यह देख करणी सेना नेताओं ने पुलिस बुला ली। रोहिंग्या होने का अंदेशा जताया गया। काफी देर तक चली जांच में उजागर हुआ कि यह बिहार के परिवारों की महिलाएं हैं। लंबे समय से कठपुला के पास झुग्गियों में रहती हैं। उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार दोपहर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान किसी काम से तस्वीर महल चौराहा पर आए थे। तभी उनकी नजर वहां राजा महेंद्र प्रताप पार्क में गई। जहां कुछ महिलाओं द्वारा मांस पकाया जा रहा था। खुलेआम इस तरह मांस पकाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। जब पूछताछ करते हुए बात की तो उनकी बोली भाषा समझ न आने पर उनके रोहिंग्या होने का अंदेशा जताया गया। इस पर उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस बुला ली। पुलिस ने चारों महिलाओं को पूछताछ व जांच के इरादे से थाने भेज दिया। 
विज्ञापन


जहां जांच में एक महिला का बिहार के भागलपुर का आधार कार्ड मिला। उसकी अलीगढ़ के युवक से शादी हुई थी। मगर नशे के चलते उसकी मृत्यु हो गई। यह सभी खानाबदोश जिंदगी जीने वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि इनमें से कुछ महिलाएं लंबे समय से कठपुला के पास झुग्गियों में रहती हैं। एक का आधार कार्ड भी मिला है। उनके परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ा गया है। एलआईयू स्तर से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed