फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanya Sumangala scheme means smile on daughter's face

कन्या सुमंगला योजना यानी बेटी के चेहरे पर मुस्कान 

Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanya Sumangala scheme means smile on daughter's face
लाभार्थी छात्रा वैष्णवी को दुलारते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : Dig Vishal
बेटी अब बोझ नहीं रहेगी, उसके जन्म पर घी के दीये जलेंगे। इसका इंतजाम सरकार ने कर दिया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करने के लिए लागू की गई कन्या सुमंगला योजना ने शुक्रवार आज मूर्त रूप ले लिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1200 करोड़ की योजना की आधारशिला रखी तो पूरे प्रदेश की बेटियों ने इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं सांसद सतीश गौतम समेत अन्य गणमान्यों की मौजूदगी में सजीव प्रसारण हुआ। ब्लाकों में बालिकाओं ने एलईडी वैन के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। कुछ लाभार्थी बेटियों के खातों में प्रोत्साहन राशि भी आई।  
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री रघुराज सिंह, सांसद सतीश गौतम, महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, शहर विधायक  संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप प्रधान, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी व डीएम चंद्रभूषण सिंह व सीडीओ अनुनय झा ने योजना का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सुमंगला योजना बेटियों का सहारा बनेगी।
विज्ञापन



बालिका के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई के लिए सरकार पैसा देगी। 1अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली बालिका को योजना की शुरुआत से लाभ मिलेगा। योजना को 6 श्रेणियों में बांटा गया है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि योजना बेटियों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगी। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि बालिका के जन्म लेते ही 2000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



1 वर्ष तक के सभी टीका लग जाने के बाद 1000 रुपये कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के बाद 2000 रुपये  एकमुश्त, कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश के बाद 2000 रुपये, कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद 3000 रुपये, कक्षा 12वीं पास करके अथवा 2 वर्ष या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये दिए जाएंगे।



बालिका की जन्म तिथि से 6 माह के भीतर आवेदन किया जाना अनिवार्य है। जिन बच्चियों का 1 अप्रैल से 2018 के बाद जन्म हुआ और उनका 1 साल का टीकाकरण पूरा हो गया हो तो उन्हें भी 1 साल बाद की श्रेणी का लाभ दिया जाएगा। लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed