फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanta Kardam

भाजपा की कांता कर्दम एएमयू कोर्ट सदस्य नामित

Wed, 31 Jul 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanta Kardam
कांता कर्दम। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा की राज्य सभा सांसद कांता कर्दम एवं जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कोर्ट सदस्य बन गए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राज्य सभा के दोनो सांसदों को एएमयू कोर्ट का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

कांता कर्दम के कोर्ट सदस्य बनने से एक बार फिर एएमयू में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने का मामला उछलने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया एवं स्थानीय सांसद सतीश कुमार गौतम इस मुद्दे को बार-बार उछालते रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार जदयू के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

चंद रोज पहले एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली फातमी लालू प्रसाद की पार्टी राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुए हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह ने ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। अलीग बिरादरी के लोग उम्मीद जता रहे हैं कि वशिष्ठ नारायण सिंह एएमयू के हितों का ध्यान रखेंगे। मंगलवार को राज्य सभा में तीन तलाक बिल का विरोध कर भी वशिष्ठ नारायण सिंह चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed