{"_id":"618c08e56f6c5046355fbd04","slug":"kanshiram-awas-s-people-jammed-road-city-office-news-ali277846465","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ऐलमपुर चौराहे पर कांशीराम आवास के वाशिंदों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ऐलमपुर चौराहे पर कांशीराम आवास के वाशिंदों ने लगाया जाम
एलमपुर चौराहे पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
दूषित पेयजल आपूर्ति, जलभराव एवं गंदगी की समस्या को लेकर कांशीराम आवासों के वाशिंदों का आक्रोश बुधवार को सतह पर आ गया। गुस्साए लोगों ने ऐलमपुर चौराहे पर जाम लगाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक चले जाम के दौरान महिला, पुरुष ही नहीं बच्चे भी वाहनों पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दिए। इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नफीस खान ने बताया कि ऐलमपुर में बने कांशीराम आवासों के सामने जलभराव है। नगर निगम सफाई कर्मियों की लापरवाही से यहां गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नलों से भी दूषित व बदबूदार पानी आ रहा है। गंदगी व जलभराव की वजह से यहां डेंगू समेत अन्य बीमारियां फैल रही हैं। कॉलोनी के दर्जनों लोग इसके शिकार हैं। समस्या को लेकर वाशिंदे कई बार नगर निगम में जाकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर मो.मोशीम, इफ्तयार, राशिद, असलम, प्रेम चंद, दिनेश, बबलू, फकीरचंद, मनीष, राजाराम, आसिफ, नानकचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।