{"_id":"577fff3c4f1c1b291e7f9fdf","slug":"kanpur-delhi-shatabdi-express-will-halt-today-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अलीगढ़ में ठहरेगी कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अलीगढ़ में ठहरेगी कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
अभिषेक शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आज शनिवार 9 जुलाई को पहली बार अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहरेगी। इसका निर्धारित वक्त सुबह 9 बज कर 4 मिनट है और कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रवाना होगी। आम दिनों में ट्रेन का ठहराव एक मिनट का होगा।
इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद सतीश गौतम, एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी, सीनियर डीईएन अतुल कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम अनुमणि त्रिपाठी, डीटीएम प्रांजल नाके और एनसीआर के पीआरओ एके गुप्ता मौजूद रहेंगे। पहले स्टेशन परिसर में पौधारोपण होगा और इसके बाद ट्रेन का जोरदार स्वागत, फिर हरी झंडी दिखाई जाएगी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि ट्रेन में 12 एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार का कोच है।
उन्होंने बताया कि अगर आरक्षण टिकट नहीं मिल पाया हो तो इस ट्रेन में साधारण फर्स्ट क्लास का टिकट लेकर यात्रा हो सकती है बशर्ते स्टेशन पर ट्रेन के आने पर टीई से पूछ लिया जाए कि सीट उपलब्ध है या नहीं..? अगर सीट उपलब्ध है तो यात्रा की जा सकती है। ऐसी सूरत में साधारण फर्स्ट क्लास का टिकट गाजियाबाद के लिए 250 रुपये और दिल्ली के लिए 260 रुपये का मिलेगा, जो साधारण बुकिंग विंडो से मिल जाएगा।
विज्ञापन
इस टिकट पर टीई ट्रेन के कुल किराये का बचा हुआ किराया वसूल करेगा। जिसमें गाजियाबाद के लिए 170 रुपये और दिल्ली के लिए 175 रुपये का डिफरेंस ट्रेन में देना होगा। इस ट्रेन में अलीगढ़ के लिए कोई सीट का कोई कोटा नहीं है। उपलब्धता के आधार पर सीट मिलेगी।
अगर ट्रेन की सभी सीटें फुल होंगी तो बिना आरक्षण वाले मुसाफिरों को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इस ट्रेन में एमएसटी धारक सफर नहीं कर पाएंगे, जबरन घुसने पर जुर्माना सहित अन्य सख्त कार्रवाई हो सकती है। गौर हो कि इस ट्रेन के ठहराव को लेकर अलीगढ़ की जनता के साथ ‘अमर उजाला’ ने लगातार छह साल तक जबरदस्त संघर्ष किया है। इस मुद्दे को जनता से सांसदों के माध्यम से संसद और रेल मंत्री तक उठाया गया है।
ये भी जान लें..
सुबह की यात्रा में मुसाफिरों को केवल नाश्ता मिलेगा, क्योंकि ट्रेन 11.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी
12 एसी चेयर कार कोच के साथ एक एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच होगा इस ट्रेन में, कुल 13 कोच
अप रूट के मुसाफिरों की संख्या देख कर डाउन में ठहरने की संभावना बनेगी, लेकिन मांग पत्र भेजने पर
अप रूट का किराया
स्टेशन एसी चेयर कार एग्जीक्यूटिव क्लास
कानपुर से अलीगढ़ 650ं 1315
इटावा से अलीगढ़ 485 945
अलीगढ़ से गाजियाबाद 420 800
अलीगढ़ से दिल्ली 435 835
कानपुर से दिल्ली 750 1585
कानपुर से इटावा 370 775
कानपुर से गाजियाबाद 770 1575
डाउन रूट का किराया एसी चेयर कार एग्जीक्यूविट क्लास
दिल्ली से कानपुर 750 1585
गाजियाबाद से कानपुर 725 1535
दिल्ली से इटावा 600 1255