{"_id":"56f835c44f1c1b0933f15651","slug":"kanhaiya-pitched-created-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया को लेकर सोशल मीडिया पर मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया को लेकर सोशल मीडिया पर मचा घमासान
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर सोशल मीडिया में भी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ डीएस कॉलेज के कुछ छात्र नेता कन्हैया कुमार का एएमयू में आगमन का विरोध कर रहे हैं और ऐलान कर रहे हैं कि किसी भी कीमत पर कन्हैया को अलीगढ़ की पवित्र धरती पर नहीं आने देंगे।
छात्र नेता अमित गोस्वामी का कहना है कि कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप लगा है। वहीं दूसरी तरफ एएमयू के बहुत से छात्र कन्हैया कुमार के पक्ष में हैं। फेसबुक पर उन्होंने कन्हैया के आगमन का स्वागत किया है। चिंताजनक बात यह है कि सोशल मीडिया पर कन्हैया को लेकर कुछ युवक गाली-गलौज तक पर उतर आए हैं और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। फेसबुक पर एएमयू एवं डीएस कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच जंग की नौबत है।
कन्हैया के आगमन पर रोक लगाने की मांग
अलीगढ़। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के एएमयू में आगमन का विरोध पूर्व सैनिकों ने भी किया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह को खत लिखकर कन्हैया के आगमन पर रोक लगाने की मांग की है। प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर वीके गुप्ता ने कहा है कि देशद्रोह का आरोपी कन्हैया का यह बयान कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक बलात्कारी हैं, से पूरे भारत के सैनिक एवं पूर्व सैनिकों में भारी रोष व्याप्त है। सीमा पर तैनात सैनिकों का चरित्र हनन घोर अपराध है। ऐसे देशद्रोह के आरोपी को एएमयू में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष कैप्टन दिनेश पालीवाल, कर्नल जगरुप सिंह आदि शामिल है।
विज्ञापन
फतवा जारी करने वाले कुलदीप भी आएंगे अलीगढ़
अलीगढ़। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ फतवा जारी करने वाले बदायूं के हिंदूवादी नेता कुलदीप वार्ष्णेय भी अलीगढ़ आएंगे। उन्होंने फोन कर कहा कि वह अलीगढ़ में कन्हैया का विरोध करने आएंगे। उल्लेखनीय है कि कन्हैया के खिलाफ फतवा जारी कर कुलदीप देश भर में चर्चा में आ गए थे।
एएमयू में नहीं घुसने देंगे कन्हैया को
अलीगढ़। सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि कन्हैया को वे लोग एएमयू में नहीं घुसने देंगे। कन्हैया के आने से एएमयू की बदनामी होगी। आगे चलकर एबीवीपी कैंपस में प्रवेश कर राजनीति करेगी। जेएनयू की तरह एएमयू में छात्रों को बचाने वाला कोई प्रोफेसर सामने नहीं आएगा। बैठक में शाहीद, कमील, सलमान, रमीज आदि थे।
रोहित के बहाने हिंदू महासभा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
अलीगढ़। अखिल भारत हिंदू महासभा ने कन्हैया के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी रोहित वेमुला के बहाने हमला बोला है। एक पत्रकार वार्ता में महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जेएनयू की घटना सामान्य नहीं है। देशद्रोह को हवा देने वालों को देश भक्त बना दिया गया है। कन्हैया जैसे नक्सलवादी लोगों को सम्मान देकर कांग्रेस ने उसे ब्रांड बना दिया है। असम में कांग्रेस के पोस्टर पर कन्हैया छाया है।
रोहित वेमुला को जातिवाद की धारा में ला दिया गया, जबकि वह राष्ट्र विरोधी कृत्य में शामिल था। आज राजनेता देशद्रोहियों का सम्मान कर रहे हैं। राष्ट्रद्रोही रोहित को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता का लाल बताया। हिंदूवादी नेताओं ने प्रो. इरफान हबीब पर भी हमले बोले और कहा कि उन्हें यश भारती सम्मान हिंदू संगठनों को कोसने पर मिला है। एएमयू में कन्हैया का आना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पांडे, गजेंद्र पाल सिंह आर्य, सोनू वशिष्ठ, डॉ. कैलाश चंद्र वर्मा, जयवीर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
कन्हैया के खिलाफ हिंदू जागरण मंच
अलीगढ़। हिंदू जागरण मंच द्वारा कन्हैया कुमार का एएमयू में आगमन का विरोध किया जाएगा। मंच के नेताओं का कहना है कि कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप लगा है। मंच नेताओं ने कहा कि एएमयू में पहले भी यासीन मलिक जैसे लोगों को बुलाया जा चुका है। अब कन्हैया को बुलाने की तैयारी चल रही है। इसका वे लोग पुरजोर विरोध करेंगे। मंच नेताओं ने पश्चिम बंगाल की युवती को धमकी देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। स्थानीय प्रशासन पर भी मंच नेताओं ने कई आरोप लगाए। सोनू सविता, मनीष गुप्ता, राजेश भारद्वाज, संजय भिलवाड़ा, संजू बजाज आदि मौजूद थे।