फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh's life was dedicated to the country and society: Yogi

देश और समाज के लिए समर्पित था कल्याण सिंह का जीवन : योगी

Fri, 17 Sep 2021 03:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh's life was dedicated to the country and society: Yogi
कल्याण सिंह के बारे में बताते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब 11 मिनट के संबोधन के केंद्र में बाबूजी कल्याण सिंह, राम मंदिर और अतरौली क्षेत्र की जनता रही। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित था। अतरौली क्षेत्र में कल्याण सिंह द्वारा स्थापित की गई संस्थाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सामान्य किसान परिवार में जन्मे थे। उनका जीवन देश और समाज के लिए समर्पित था। प्रभु श्रीराम ने राम मंदिर निर्माण की उनकी तमन्ना पूरी कर दी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद का त्याग किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन करने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह आस्था के प्रतीक के रूप में उभरेगा। लखनऊ का कैंसर संस्थान एवं बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. कल्याण सिंह के नाम पर होगा। कैंसर संस्थान में उनकी भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अतरौली क्षेत्र की जनता के मन में कल्याण सिंह के प्रति अपार श्रद्धा भाव है। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान मैंने स्वयं अपनी आंखों से आत्मीयता के उस भाव को देखा था। कई-कई किलोमीटर से लोग पैदल चले आ रहे थे। इतनी श्रद्धा एवं समर्पण कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया एवं पौत्र संदीप सिंह के साथ सरकार एवं संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed