{"_id":"64c94e069a49a242c5007425","slug":"kalindi-express-will-now-operate-till-prayagraj-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब प्रयागराज तक संचालित होगी कालिंदी एक्सप्रेस, ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर है ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब प्रयागराज तक संचालित होगी कालिंदी एक्सप्रेस, ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर है ठहराव
Wed, 02 Aug 2023 03:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 03:54 AM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभी तक कानपुर सेंट्रल तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए चार अगस्त से इसको प्रयागराज तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सुविधाओं के लिए गाड़ी संख्या 14723 / 14724 भिवानी-कानपुर सेंट्रल कालिंदी एक्सप्रेस (दैनिक) का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभी तक कानपुर सेंट्रल तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए चार अगस्त से इसको प्रयागराज तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
भिवानी-नींबकरोरी के मध्य गाड़ी के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। चिपियाना बुज़ुर्ग-भिवानी के मध्य गाड़ी के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर दोनों तरफ से ठहराव है। उन्होंने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन अब नए नंबर 14117/ 14118 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस के रूप में होगा। इस गाड़ी का संचालन प्रयागराज से गाड़ी सं. 14117 प्रयागराज-भिवानी के रूप में एक दिसंबर से एवं भिवानी से गाड़ी सं. 14118 भिवानी-प्रयागराज के रूप में दो दिसंबर से होगा।
विज्ञापन