फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalashayatra conducted before Shiva Mahapuran Katha

Aligarh News: शिव महापुराण कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kalashayatra conducted before Shiva Mahapuran Katha
कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव घोरोठ में शिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक स्वामी अमृतानंद महाराज ने कहा कि शिव महापुराण 18 पुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव की कथा और इनकी पूजा विधि सहित शिवलिंग की उत्पत्ति और शिव भक्ति से संबंधित कथाओं का वर्णन है। शिवपुराण का पाठ आप कभी भी शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं और इसका महत्वपूर्ण समय सावन माह में अधिक माना जाता है। शिवपुराण में चंचला और उसके पति विद्युत की कथा का वर्णन है, जिन्होंने शिवपुराण के सुनने से शिवलोक में स्थान पाया था। इस मौके पर बिजेंद्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, हरकेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह ,वीरपाल शर्मा, बबलू शर्मा, रतन शर्मा, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed