फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jwelers closed market second day

दूसरे दिन भी ठप रहा सर्राफा कारोबार

Fri, 04 Mar 2016 01:47 AM IST
aligarh
aligarh Updated Fri, 04 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
jwelers closed market second day

अलीगढ़। बजट 2016-17 में स्वर्ण आभूषणों पर प्रस्तावित एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दूसरे दिन भी महानगर एवं जनपद में सराफा कारोबार ठप रहा। सराफा व्यवसायियों ने सांसद के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर अपना विरोध दर्ज किया है। दो दिन की बंदी से जनपद में करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

गुरुवार को अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार अन्य व्यवसायियों के साथ सांसद के विधानगर स्थित आवास पर पहुंचे और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। व्यापारी नेताओं का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी लगने से व्यापार चलाना असंभव हो जाएगा।

  आभूषण बनाने के काम में 90 प्रतिशत से अधिक कारीगर अनपढ़ एवं अशिक्षित है और किसी तरह से भी हिसाब रख पाने में सक्षम नहीं है। स्वर्ण आयात पर पहले से ही 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी सरकार वसूल रही है। ज्ञापन देने वालों में अतुल, अखिल आदि मौजूद थे। खैर रोड, गौंडा रोड सराफा कमेटी ने चेतावनी दी है कि मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लिया तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। अनुज कुमार कालू, शीपू सराफ, अजय कुमार सराफ, मुंशीलाल सराफ, संजय वर्मा आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed