फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   journey of Vande Bharat from Aligarh to Mumbai

बस जुलाई तक इंतजार: अलीगढ़ से मुंबई तक होगा वंदे भारत का सफर, 100 किमी प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Thu, 08 May 2025 12:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 12:06 PM IST
सार

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने रूट का निर्धारण भी तय कर लिया है। इसमें बरेली के बाद अगला ठहराव चंदौसी व अलीगढ़ में होगा। अलीगढ़ के बाद आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ पर ठहराव के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन होगा।

विज्ञापन
journey of Vande Bharat from Aligarh to Mumbai
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर रेलवे की प्लानिंग के अनुसार सब कुछ सामान्य रहा तो जुलाई माह से बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सप्ताह में दोनों तरफ से संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन बरेली, अलीगढ़ से आगरा के रास्ते मुंबई तक संचालित होगी। इससे यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक बनेगा।

विज्ञापन


स्थानीय रेल यात्री लंबे समय से मुंबई तक ट्रेन संचालित करने की मांग करते चले आ रहे हैं। रेलवे ने इस कवायद को पूरा करने के लिए स्पीड ट्रायल शुरू कर दिया है। अभी तक अलीगढ़ से मुंबई का सफर करने वालों के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप-डाउन में संचालित होने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए कम से कम दो महीने पहले से ही सीट आरक्षित करानी पड़ती हैं।

विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेशन पर रेलवे बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं को तलाश रहा है। इसके लिए यात्रियों का फीडबैक लिया जा रहा है। अभी बरेली से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की तैयारी है, लेकिन समय तय नहीं हुआ है।- शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर अलीगढ़ से मुंबई तक की यात्रा करनी पड़ती है। अभी तक परेशानी होती है। अब ट्रेन संचालन से राहत मिलेगी।- रश्मि तिवारी, यात्री
मुंबई जाने के लिए दिल्ली, आगरा या मथुरा से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। अब अलीगढ़ से ट्रेन मिलने से आसानी होगी।- राहुल शर्मा, यात्री

सप्ताह में अप-डाउन में एक-एक दिन होगा संचालन

रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बरेली से करने का निर्णय लिया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने रूट का निर्धारण भी तय कर लिया है। इसमें बरेली के बाद अगला ठहराव चंदौसी व अलीगढ़ में होगा। अलीगढ़ के बाद आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ पर ठहराव के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन होगा। अभी तक एक रूट निर्धारित हो चुका है और दूसरे रूट पर विचार चल रहा है।

खास बातें

  • बरेली से अलीगढ़, आगरा, वाया मुंबई के बीच जुलाई माह तक संचालन की तैयारी
  • रेलवे ने शुरू किया स्पीड ट्रायल
  • 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अलीगढ़ - बरेली ब्रांच लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन
  • अभी तक वंदेभारत ट्रेनों का संचालन चेयरकार के साथ हो रहा है। पहली बार स्लीपर ट्रेन का संचालन होगा
  • वंदे भारत स्लीपर के कुल 16 कोच होंगे। इनमें एसी -3-टियर, एसी -2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास कोच 
  • कुल 823 यात्री तय कर सकेंगे सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed