फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Journalists honored on Narada Jayanti

Aligarh News: नारद जयंती पर पत्रकारों का हुआ सम्मान, पत्रकारिता पर हुई चर्चा

Sun, 26 May 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 11:13 PM IST
सार

विश्व के प्रथम पत्रकार नारद जी रहे। वह लोक मंगल की कामना को लेकर चले थे। आज के दौर में भी पत्रकारों को लोक मंगल की कामना को लेकर चलना चाहिए।

विज्ञापन
Journalists honored on Narada Jayanti
मुख्य वक्ता कृपाशंकर संबोधित करते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

विश्व संवाद केंद्र हरिगढ़ महानगर द्वारा 25 मई को देवृषि नारद जयंती के मौके पर गोष्ठी का आयोजन रामघाट रोड स्थित एक होटल में किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएमपीएसयू कुलपति प्रो चंद्रशेखर, मुख्य वक्ता कृपाशंकर, जत्थेदार भूपेन्द्र सिंह और अमर उजाला के स्थानीय संपादक कुमार अतुल द्वारा नारद जी व भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। देश हमें देता है सब कुछ गीत गाकर देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। 

विज्ञापन


पूर्व पत्रकार सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि विश्व के प्रथम पत्रकार नारद जी रहे। वह लोक मंगल की कामना को लेकर चले थे। आज के दौर में भी पत्रकारों को लोक मंगल की कामना को लेकर चलना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि नारद के रूप में ढल कर ही पत्रकारिता का विकास किया जा सकता है। खबरें वही देनी चाहिए जो समाज के लिए लाभप्रद हों। मुख्य वक्ता कृपाशंकर ने कहा कि नारद जी पत्रकारिता के आदर्श हैं। वह झगड़ा भी सिर्फ सच बोलने के लिए करते थे। आज के दौर में पत्रकारिता को सच पर ही आधारित होना चाहिए। जत्थेदार भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो लोग अपनी विरासत और अपने इतिहास को याद रखते हैं इतिहास भी उन्हें हमेशा याद रखता है। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि कुमार अतुल ने कहा पत्रकारिता में लकीर के फकीर न बनें। किसी भी लोभ लालच में सच कहने वाले पत्रकार नहीं है। वर्तमान में सच्ची पत्रकारिता दुर्लभ होती जा रही है। पत्रकारों को चाहिए कि वह अपनी कलम पर दाग न लगने दें। पूर्व के पत्रकारों ने इस परंपरा को निभाया है, नारद जयंती सच्चे पत्रकारों को प्रणाम करने का दिन है । मुंशी प्रेमचंद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई आदि को हम अपना आदर्श मान सकते हैं । पत्रकारों को चाहिए अपनी गरिमा, अपनी आदर्श स्थिति को बनाए रखें । 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों का सम्मान
नारद जयंती पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रचार प्रमुख दलबीर सिंह एवं सुधीर शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान ब्रिलिएंट स्कूल संचालक श्याम कुंतेल, आईआईएमटी प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, महानगर प्रचारक विक्रांत, विभाग सहसंचालक ललित कुमार, महानगर संघचालक अजय सराफ, सह संघचालक देवेंद्र हनुमान, सुनील चौहान, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, विवेक सनातनी, डॉक्टर दिनेश, नगरों के प्रचार प्रमुख एवं नीरव अरोड़ा एडवोकेट, शशांक कुमार आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed