फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Joint trade union protest against house tax in Aligarh

Aligarh: गृहकर के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ का प्रदर्शन, बढ़ा गृहकर वापस लेने की मांग

Thu, 25 Aug 2022 06:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Aug 2022 06:52 PM IST
सार

पिछले दिनों गृहकर में बढ़ोत्तरी की गई थी, लेकिन कोविड काल और अन्य कारणों से व्यापारियों का लाखों पर अतिरिक्त भार पड़ेने के मामले में संज्ञान में लेते हुए सामूहिक रूप से पिछले पांच साल के गृहकर के बढ़े एरियर को निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Joint trade union protest against house tax in Aligarh
गृहकर वापस लेने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में कृष्णांजलि सभागार में नगर निगम के अधिवेशन में बड़े हुए गृहकर को निरस्त करने के साथ गृहकर में 20 प्रतिशत की छूट समेत अन्य पेश किए गए सभी प्रस्तावों का समर्थन किया गया है। गृहकर की अनियमितताओं में जांच कर सुधार किया जाएगा। वहीं अधिवेशन के दौरान अधिवेशन स्थल के बाहर बढ़े गृहकर के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने प्रदर्शन कर बढ़े गृहकर को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


पिछले दिनों गृहकर में बढ़ोत्तरी की गई थी, लेकिन कोविड काल और अन्य कारणों से व्यापारियों का लाखों पर अतिरिक्त भार पड़ेने के मामले में संज्ञान में लेते हुए सामूहिक रूप से पिछले पांच साल के गृहकर के बढ़े एरियर को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान 2022-23 गृहकर बढ़कर जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है लेकिन इसमें भी गलतियां होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके लिए व्यक्तिगत लोगों को बिल देकर संज्ञान में लाया  जा रहा है कि इसमें अगर कोई गलतियां हो तो उसे संसोधित कर लें। इसके लिए नगर निगम लगातार कैंप करा रहा है। यह कैंप अगले चार-पांच महीने चलाए जाएंगे। किसी को भी बढ़ा हुआ टैक्स देने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार रेट प्रकाशित करा रहा है, अगर किसी को लगता है कि उनके एरिया का गलत कैलकुलेशन हुआ है, तो उसे वह नगर निगम के संज्ञान में लाएं, या वह ऑनलाइन चेककर भी अपने एरियर के रेट के बारे में जानकारी कर सकते हैं। गलती को तत्काल संशोधित कराया जाएगा। इसके अलावा संशोधित टैक्स दोगुना करके उसपर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed